*पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी एवं सीईओ स्वरूप कुमार साहा ने पंचकूला में मॉडल शाखा का उद्घाटन किया*
मनोज शर्मा, चंडीगढ़। पंजाब एंड सिंध बैंक की पंचकूला क्षेत्र की मॉडल शाखा (सेक्टर-5, पंचकूला) का आज भव्य उद्घाटन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री स्वरूप कुमार साहा द्वारा किया गया।
इस उद्घाटन समारोह में मुख्य महाप्रबंधक प्रवीन कुमार मोंगिया,पंचकूला अंचल प्रबंधक मनोज कुमार,चंडीगढ़ अंचल प्रबंधक कुलदीप सिंह,एफजीएमओ उप महाप्रबंधक करमजीत सिंह तथा शाखा प्रमुख संदीप चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साहा ने शाखा परिसर का अवलोकन किया और वहां मौजूद ग्राहकों से सीधे संवाद भी किया। ग्राहकों ने बैंक की सेवाओं को उत्कृष्ट बताया और कर्मचारियों के व्यवहार व त्वरित सेवाओं की सराहना की।
पुनर्निर्मित यह मॉडल शाखा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है तथा ग्राहकों को एक सहज,सुलभ और डिजिटल बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने शाखा टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार की सेवा भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम बैंक के ग्राहक सेवा के प्रति समर्पण और तकनीकी उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।





