गरियाबंद_केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इस दौरान सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य किया है। उक्त बातें शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में आयोजित प्रेसवार्ता में छत्तीसगढ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लगभग 60 वर्षों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन उस काल में गरीबों, किसानों और मजदूरों के जीवन में सार्थक सुधार नहीं हुआ। वहीं भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षा, आर्थिक सुधार, और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम किए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचा है। गांव, गरीब, किसान सहित वर्ग का समूचित विकास के साथ लोगो के जीवन में खुशहाली आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था को बढ़ावा दिया है। नई आर्थिक नीतियों से उद्योगों को बल मिला है। मोदी के नेतृत्व में भारत केवल आगे नहीं बढ़ा, बल्कि आत्मनिर्भरता, गरिमा और सम्मान के साथ आगे बढ़ा है आतंकवाद और नक्सलवाद पर निर्णायक कार्यवाही हुई है प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों ने भारत की सामरिक ताकत का परिचय दिया। अब आतंकी घटनाओं पर केवल निंदा नहीं, बल्कि ठोस जवाब दिया जाता है। नक्सलवाद में भी 70 प्रतिशत तक की कमी आई है, और मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण सफाए का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत को विश्व मंच पर सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत मध्यस्थता की भूमिका में भी उभर कर सामने आया है। पत्रकारवार्ता में विधायक रोहित साहू, राज्य भण्डारगृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, मिडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी भी उपस्थित थे।