*चंडीगढ़ निवासियों ने भारी तादाद में सत्य पाल जैन को 73वें जन्मदिवस पर बधाई दी*
June 15th, 2025 | Post by :- | 1 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय,पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां,भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा, पूर्व महापौर देवेश मौदगिल,पंजाब विश्वविद्यालय की उपकुलपति श्रीमति रेणु विज सहित सैंकड़ों महानुभावों ने आज चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन को उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई एवं शुभकामानायें दी तथा उनकी दीर्धआयु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने शॉल पहनाकर तथा फूलों के गुलदस्तें भेंट करके जैन को सम्मानित किया।

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया ने अपने राजस्थान के दौरे पर जाने से पहले जैन को बधाई दी। हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी,सांसद सतनाम सिंह संधू, सांसद हर्ष महाजन सहित काफी महानुभावों ने जैन को फोन पर जन्मदिवस की बधाई दी।

सत्य पाल जैन ने आज अपना 73वां जन्मदिवस बड़ी सादगी के साथ अपने घर पर ही मनाया। सैकड़ों की तादाद में शहर के विभिन्न भागों से आये लोगों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मिठाईयां भी बांटी गई और लोगों का मुंह मीठा भी करवाया गया।

जैन ने प्रातः अपने घर में अपने पूरे परिवार सहित पूजा अर्चना की तथा पूजा अर्चना के बाद ही जन्मदिवस के कार्यक्रम की शुरूआत की।

लोगों के भारी जनसमूह को देखकर जैन कई बार भावुक भी हुये। उन्होंने कहा कि जनता का यह प्यार और स्नेह ही उनकी असली पूंजी है।

यह उल्लेखनीय है कि जैन जाने माने संविधान विषेषज्ञ है तथा भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेताओं की अदालतों में पैरवी कर चुके हैं। वे दो बार चंडीगढ़ से लोकसभा के सदस्य चुने गये तथा पिछले 48 वर्षो से लगातार पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य हैं। पिछले 10 वर्षों से वह चंडीगढ़ में भारत सरकार के एडीशनल सॉलिसिटर जनरल के पद पर कार्यरत हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।