जिले की सभी विधानसभाओं में बनाए गए चुनाव अधिकारी, जल्द ही बूथ अध्यक्षों के चुनाव संपन्न होंगे
December 13th, 2019 | Post by :- | 316 Views
नूंह मेवात , ( लियाकत अली )  ।पटेल वाटिका, नूह में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई, जिसमें चुनाव अधिकारी जिला नूह मेहर चंद गहलोत व सह जिला चुनाव अधिकारी सुरेंद्र जांगड़ा जी ने संगठन के चुनावों के संदर्भ में बूथ अध्यक्ष के चुनावों के लिए मुुुुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अहम बैठक में भाजपा जिला प्रभारी दीवानचंद यादव, जिलाध्यक्ष  सुरेन्द्र प्रताप आर्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक चौ0 ज़ाकिर हुसैन, गौसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला, चौ0 ज़ाहिद हुसैन रेहना, जिला उपाध्यक्ष  नरेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष शिवराम शर्मा, आलम उर्फ मुंडल, जाहिद हुसैन बाई, ग्रीवेंस के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट यावर आलम, ताहिरा अजमत, जगन सिंह पार्षद, जसवंत सिंह गोयल, शिव चरण शर्मा, थान सिंह पार्षद, समय सिंह, जयपाल जांगड़ा, रमेश मानूवास,मुकेश,  तेजपाल जाटका, महावीर सैनी, शिव कुमार आर्य, नदीम सलम्बा, ज्ञानचन्द आर्य, मुनेश फौजी, कमल प्रकास सैनी आदि के अलावा जिले के सभी पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, सरकार के सभी मनोनीत चेयरमैन, मोर्चा  के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदि मौजूद रहे।
     जिला चुनाव अधिकारी मेहर चंद गहलोत जी व सह जिला चुनाव अधिकारी सुरेंद्र जांगड़ा जी ने कहा कि संगठन के चुनाव शुरू हो गए हैं। सबसे पहले बूथ अध्यक्ष के चुनाव होंगे, इसलिए सभी मंडल अध्यक्षों, शक्ति केन्द्र प्रमुखों से अपील है कि वे अपने-अपने शक्ति केन्दों पर चुनाव अधिकारी का चयन करें और बूथ अध्यक्ष के चुनाव संपन्न करें और उस सूची को जिला भाजपा कार्यालय में भेजें। जिससे जिला भाजपा प्रमुख द्वारा वो मुख्य हरियाणा कार्यालय भेजी जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्राथमिक सदस्य ही इस चुनाव में भाग ले सकता है और अगर वो पार्टी का प्राथमिक सदस्य अभी नहीं बना है तो पहले 8980808080 पर मिस्ड काॅल देकर भाजपा का प्राथमिक सदस्य बन सकता है। इस मौके पर प्रभारी दीवान चंद यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के होने वाले संगठनात्मक चुनाव या सरकार में हिस्सेदारी के लिए सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review