ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की बदौलत आज अम्बाला महानगर बनने की ओर अग्रसर ।
June 13th, 2025 | Post by :- | 10 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज शास्त्री कॉलोनी परिवार रेजिडेंट सोसायटी सदस्यों ने मुलाकात करते हुए कहा कि मंत्री अनिल विज की बदौलत आज अम्बाला महानगर बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि दोनों कार्यों से अम्बाला छावनी के निवासियों को बहुत सुविधाएं मिलेगी। सोसाइटी सदस्यों ने कहा कि जीटी रोड पर रेलवे फ्लाईओवर से गुजरने के लिए जीटी रोड पर जाना पड़ता था, मगर अब सर्विस लेन के माध्यम से जीटी रोड पर चढ़े बिना वाहन चालक आसानी से गुजर सकेंगे। उन्होंने कहा शास्त्री कालोनी के अलावा रेलवे कालोनी, चंद्रपुरी, पीएनटी कालोनी, दुधला व गुलाब मंडी, शिवाला मंडी, सुंदर नगर, मच्छौंडा, शाहपुर आदि क्षेत्रवासियों को इस सर्विस लेन का लाभ मिलेगा।
सोसाइटी सदस्यों ने कहा कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से ही पूर्व में शास्त्री कालोनी के समक्ष जीटी रोड पर सुरक्षित आने-जाने के लिए लगभग 13.50 करोड़ रुपए की लागत से व्हीकुलर अंडरपास का निर्माण कराया गया था जिसका लाभ आज हजारों लोग प्रतिदिन उठा रहे हैं।
इस अवसर पर सोसायटी चेयरमैन कपिल विज के अलावा प्रधान राजेश अग्रवाल, महासचिव बलित नागपाल, कोषाध्यक्ष गौरव सोनी, हंसराज, अश्विनी नागपाल, अरविंद, आशीष, विपिन खन्ना, दीपक शर्मा, दीपक, सोमेश, रवि, हरतेज, जीएल बत्रा आदि मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।