फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधी काबू
December 12th, 2019 | Post by :- | 329 Views

चंडीगढ़, ( महिन्द्र पाल सिंहमार )    ।    हरियाणा पुलिस अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी काफी लंबे समय से फरार थे और गिरफ्तारी से बच रहे थे।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पहले मामले में, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वसुंधरा, गाजियाबाद के निवासी जयपाल को गिरफ्तार किया है, जिसे वर्ष 2017 में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। जयपाल के खिलाफ रोहतक में एक सिविल मामला दर्ज है जिसमें आरोपी अदालत के आदेश पर हाजिर नहीं हुआ था।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

अन्य मामले में, गढ़ी बोहर निवासी तिलक नगर रोहतक में रहने वाले एक अन्य उद्घोषित अपराधी बंटी को पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वर्ष 2012 में आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी फरार हो गया और अदालत में पेश नहीं हुआ। न्यायालय ने उसे वर्ष 2013 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया।

उक्त आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और आगे की जांच जारी है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review