डीएवी स्कूल परवाणू द्वारा रैली निकाल दी गई प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि
December 5th, 2019 | Post by :- | 590 Views
कालका (रोहित शर्मा) । शहर के साथ लगते परवाणु स्थित डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा बुधवार को कालका शहर में महिला सुरक्षा विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य हरनीत सिंह द्वारा की गई। रैली में अध्यापकों के साथ साथ छात्रों  ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जानकारी देते हुए स्कूल प्रधानाचार्य हरनीत सिंह ने बताया कि विद्यालय द्वारा इस संवेदनशील विषय पर रैली निकाल समाज में जागरूकता पैदा करने की एक छोटी सी कोशिश की गई। उन्होंने बताया की रैली द्वारा हैदराबाद में डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को ध्यान में रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जो कि प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ काली माता मंदिर कालका से आरंभ हुई और मेन बाजार कालका, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से होती हुई पिंजौर के कुछ इलाकों में रैली निकाली गई। जिसके बाद परवाणु के भी कुछ सेक्टरों इस तरह की रैली को निकाला गया।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review