*बकरीद पर गोकशी को लेकर महंत मनोज शर्मा की चेतावनी, कहा – “गौ-तस्करों की खैर नहीं”*
June 6th, 2025 | Post by :- | 46 Views

चंडीगढ़। विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ने बकरीद को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर इस पर्व के दौरान गोवंश के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार गौ-तस्कर और उनके सहयोगी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
महंत मनोज शर्मा ने सख्त लहजे में कहा, “चाहे वह व्यक्ति किसी भी ऊंचे पद पर क्यों न बैठा हो, या फिर कितना ही बड़ा राजनेता क्यों न हो, अगर वह गोहत्या या गौ-तस्करी में लिप्त पाया गया, तो उसे इसका करारा जवाब मिलेगा।”
उन्होंने प्रशासन और सरकार से भी आग्रह किया कि वे बकरीद के दौरान विशेष निगरानी रखें और गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
महंत शर्मा ने चेताया कि हिंदू समाज की आस्था से खिलवाड़ किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले भी महंत मनोज शर्मा हिंदू संस्कृति, गौ-रक्षा और धार्मिक मामलों पर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।