*विश्व पर्यावरण दिवस पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया गया पौधारोपण*
June 6th, 2025 | Post by :- | 47 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । सेक्टर 37 चंडीगढ़ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. राजीव कपिला ने विशेष रूप से भाग लिया और पर्यावरण व आयुर्वेद के बीच के गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। विश्व हिंदू परिषद के चंडीगढ़ विभाग मंत्री एवं पंजाब के विशेष संपर्क प्रमुख प्रदीप शर्मा ने भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके अतिरिक्त करॉफ्ड के महासचिव डॉ. अनीश गर्ग, डॉ. गौरव, डॉ. प्रीति अरोड़ा तथा आर. एस. हीर जैसे गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए नियमित रूप से पौधों की देखभाल करेंगे और समाज में हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।