गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बीपीएस प्लेनेटोरियम अम्बाला छावनी में आयोजित कार्यकर्ता धन्यवाद सम्मेलन में कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा करके चुनाव में उन्हें जीत दिलवाने पर उनका दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया
November 30th, 2019 | Post by :- | 212 Views

अम्बाला, ( सुखविंदर सिंह ) गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बीपीएस प्लेनेटोरियम अम्बाला छावनी में आयोजित कार्यकर्ता धन्यवाद सम्मेलन में कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा करके चुनाव में उन्हें जीत दिलवाने पर उनका दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया वहीं चुनाव में जो बूथ कार्यकर्ता प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए हैं, उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि हमारा नारा है कि काम किया है, काम करेंगे के तहत आगे भी वह इसी तर्ज पर तेजी से कार्य करवाकर छावनी विधानसभा क्षेत्र को और सुंदर व विकसित बनाने का काम करेंगे। 
गृह मंत्री ने आयोजित कार्यकर्ता धन्यवाद सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी वे हैं, वे कार्यकर्ताओं की बदौलत हैं। छठी बार वह और तीसरी बार लगातार वह कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग से विधानसभा में पंहुचे हैं। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के बलबूते पर चुनाव को महोत्सव की तरह लड़ते हैं क्योंकि वे पूरे पांच वर्ष कार्यकर्ताओं व लोगों के बीच रहकर विकास कार्यों को करवाने का काम करते हैं, वहीं सुख-दुख में भी उनके साथ हमेशा खड़े रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने छावनी विधानसभा क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को करवाने का काम किया है और विकास कार्यों की दृष्टि से कोई भी क्षेत्र अछूता नही रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भी दबी जुबान से सहमत है कि छावनी विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में विकास कार्यों की ब्यार बही है। जो लोग कईं वर्षों बाद यदि अम्बाला छावनी में आते हैं तो उन्हें अलग ही नजारा देखने को मिलता है क्योंकि विकास की दृष्टि से छावनी विधानसभा क्षेत्र निरंतर आगे बढ़ रहा है। 
गृह मंत्री ने इस अवसर पर यह भी कहा कि पिछले वर्ष जो विकास कार्य शुरू किये गये थे, वह तीव्र गति से जारी हैं। वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम, शहीदी स्मारक, लघु सचिवालय, कैंसर केयर अस्पताल, मल्टी लेवल पार्किंग, सुभाष पार्क का सौंदर्यकरण, स्पोर्टस होस्टल अनेकों ऐसे कार्य हैं, जोकि जल्द ही पूरे हो जाएंगे और लोगों को इनका लाभ मिलना आरम्भ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि काम की गुजांईश हमेशा बनी रहती है और इसके दृष्टिगत अम्बाला छावनी में आगे जो विकास कार्य करवाये जाने हैं, उनकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य आरम्भ हो चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वे विकास कार्यों के निर्माण के दौरान उन पर निगरानी रखें और आमजन से जुड़े विकास कार्यों को तेजी से करवाते हुए उनकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि इस बार उन्हें कईं महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है और अधिकतर विभाग सीधे जनता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी नगर परिषद के अंदर आता है तथा यह विभाग भी उन्हीं के पास है। उन्होंने कहा कि जो विभाग उनके पास हैं, उनमें सुधार की आवश्यकता है और वह इन विभागों में सुधार करने के लिये दिन-रात लगे हुए हैं तथा जनता को इनका सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि उनके घर और कार्यालय में आने वाली शिकायतों के साथ-साथ विकास कार्यों सम्बन्धी जो भी परियोजनाएं उनके समक्ष आती हैं, उसके लिये वह तथा उनका स्टाफ तत्पर है। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में कईं एतिहासिक फैसले लेने का काम किया है और कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करके कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक अखंड भारत का निर्माण किया है। राम मंदिर के निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो जायेगा। इसके अलावा समान नागरिक संहिता पर कार्य शुरू हो चुका है। पीओके पर भी भारत का अधिकार होगा क्योंकि सारा जम्मू-कश्मीर हमारा है। वहां के राजा ने सारा जम्मू कश्मीर भारत को सौंपा था लेकिन पिछली सरकारों ने उस पर ध्यान नही दिया। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख पूरे विश्व में बढ़ी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का पुरजोर आभार व्यक्त किया और कहा कि हम सब मिलकर चलेंगे और कार्य करेंगे। 
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, फकीर चंद, मंडल प्रधान सोम चोपड़ा, जसबीर जस्सी, बलविन्द्र सिंह,  ओम सहगल, ललित चौधरी, राम बाबू यादव, डा0 श्याम सिंगला, किरणपाल चौहान, लक्की सिंह राणा, अजय बवेजा, बलकेश वत्स, विजेन्द्र चौहान, प्रमोद शर्मा, लक्की, महेन्द्र सेठी, कुलवंत सिंह, संजीव सैनी, रघुनाथ, मदन लाल शर्मा, बीएस बिन्द्रा, रणधीर सिंह, नरेन्द्र राणा, बृज भूषण कौशिक, डा0 राम लाल, सुरेन्द्र गुप्ता, सोमनाथ, हैप्पी धीर, सुरेन्द्र बिन्द्रा, शीशपाल भोला, विजय गुप्ता, प्रेम लता, मोनिका सुदन, रेनू चौहान, नीरू अग्रवाल, पूजा बदी, सुनील चोपड़ा, आशीष गुलाटी, आशीष तायल, कमल मक्कड़, सन्नी तुली, अंशिका, नीलम शर्मा, सुनीता यादव, सुरेन्द्र सहगल, किरपाल, आशीष अग्रवाल, राजू बाली, दर्शन लाल दुआ, गोपी सहगल, अभिकांत वत्स, जगदीश अरोड़ा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review