श्याम नगर बैनाड रोड से चोरी गया लोडिंग टैम्पू बरामद
June 3rd, 2025 | Post by :- | 53 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री अमित कुमार पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम ने बताया कि समस्त थानाधिकारीगण जयपुर पश्चिम को सम्पती सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था इस संदर्भ में श्री आलोक सिंघल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के निर्देशन में, श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाडा के सुपरवीजन में थानाधिकारी थाना करधनी श्री सवाई सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसी दौरान दिनाक 27.05.2025 को रात्री के समय श्याम नगर, बैनाड रोड से एक लोडिंग टैम्पो चोरी होने घटना की सुचना प्राप्त होने पर घटीत टीम के सदस्यो द्वारा प्रयास करते हुये चुराया गया लोडिंग टैम्पो नं. RJ14GR1527 को बरामद किया जाकर वारदात को अन्जाम देने वाले अभियुक्त सुदीप भूनिआ को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना करधनी जयपुर पश्चिम द्वारा सम्पती सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम से जुडे अभियुक्तों के खिलाफ लगातार निगरानी की जाकर प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।