जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । बजरंग सेना द्वारा एक पवित्र संकल्प लिया गया था कि “गाय को राज्यमाता एवं राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाना है” और इसी संकल्प की पूर्ति हेतु बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र भय्यु यादव के नेतृत्व में श्री हनुमान जन्मोत्सव दिनांक 12 अप्रैल, 2025 शनिवार को प्रातः 10.00 बजे जयपुर में एक विशाल भगवा पैदल भगवा रैली का आव्हान किया गया जो कि गोविंद देवजी मंदिर से गवर्नमेंट हॉस्टल शहीद स्मारक तक यह विशाल भगवा पदयात्रा रैली गोविंद देवजी के दर्शन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर भगवा पदयात्रा रैली प्रारंभ हुई। जिसमें बजरंग सेना संस्थापक पं.अशोक शर्मा राष्ट्रीय महासचिव विजय शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र जी मीणा,भारतीय गौ क्रांति मंच के प्रदेश अध्यक्ष परम् गौसेवक ताराचंद कोठारी,राष्ट्रीय युवामोर्चा अध्यक्ष हितेश मोदी प्रदेश प्रभारी सुशील जी मीणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गुर्जर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता शर्मा,प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह राजावत,प्रदेश मंत्री डॉ सुरभी सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सुरेंद्र देवी चौधरी प्रदेश कार्यकारिणी में नीलम अग्रवाल रेखा राणा मंजू गुर्जर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश राजपुरोहित जिला अध्यक्ष रवि सैनी बजरंग जी खंडेलवाल संतोष शर्मा सिविल लाइन विधानसभा अध्यक्ष निधि गौड समेत बीकानेर संभाग अध्यक्ष संजय बिश्नोई दिल्ली रोहिणी जिला अध्यक्ष मनन सिंह मध्यप्रदेश से पदाधिकारी नितेश यादव,कीर्तन भांड,कृष्णा यादव जयपुर सहित विभिन्न जिलों एवं प्रांतों से पधारे दाउ जी महाराज साध्वी शीतल सनातनी सहित साधु-संत महात्मा, गौसेवक, सनातनी बंधुगण एवं महिलामोर्चा सहित असंख्य बजरंग सैनिको व मातृशक्तियो की उपस्थिति सराहनीय रही पदयात्रा भगवा रैली के समापन पर श्री भजनलालजी शर्मा जी मुख्यमंत्री राजस्थान को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि गाय को राज्यमाता का दर्जा अतिशीघ्र दिया जाये अन्यथा बजरंग सेना शीघ्र ही पुरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी इसके लिये बजरंग सेना पिछले कई वर्षो से संघर्ष कर रही है।