कुरुक्षेत्र 12 मार्च। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से मसीता हाऊस में आटो रिक्शा यूनियन के प्रधान दीपू के परिवार द्वारा सत्संग का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर भजन रसिक जय भगवान शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, नवीन भारद्वाज और सुनील वत्स द्वारा राधा और कृष्ण भाव के गाए गए भजनों पर सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु ठाकुर जी की युगल जोड़ी के सामने जमकर थिरके। सत्संग में दमन कुमार, संजय आहूजा, केके कौशल, गुलशन दहिया, पवन वत्स, धर्मपाल शर्मा, रमाकांत शर्मा, जितेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से सत्संग के आयोजक दीपू के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री कृष्ण कृपा गौशाला के प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से समय-समय नगर के विभिन्न भागों में दिव्य गीता सत्संग आयोजित किया जाता है। गीता मनीषी का सपना है कि घर-घर में गीता का प्रचार हो और गाय माता की सेवा हो। सत्संग के आयोजन से जो भी चढ़ावा आता है वह गौशाला में गौमाता की सेवा में उपयोग होता है। गीता मनीषी का जीवन गीता और गाय के लिए समर्पित है। श्री कृष्ण कृपा गौशाला में लगभग 600 से अधिक गौवंश की सेवा की जाती है।