छत्तीसगढ़

भाजपा ने गरियाबंद में धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस भाजपा का लक्ष्य सत्ता नहीं, सेवा और समर्पण है – विधायक रोहित साहू

गरियाबंद_भाजपा ने रविवार को जिला कार्यालय में 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। विधायक रोहित साहू ने जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का झंडा फहराया। इसके बाद भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास, आदर्शों और उपलब्धियों को याद किया। इस अवसर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला पंचायत उपाधयक्ष लालिमा ठाकुर भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, अपने विचारों और सिद्धांतों के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा का लक्ष्य सत्ता नहीं बल्कि सेवा और समर्पण है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने की। उन्होंने स्थापना दिवस की बधाई देते कहा यह दिन हर कार्यकर्ता के लिए गर्व का दिन है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी का झंडा ऊंचा रखा। उनके संघर्ष और परिश्रम से भाजपा आज शिखर पर है। मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है।

इसके पहले पूर्व महामंत्री मुरलीधर सिन्हा ने पार्टी के बलिदान, संघर्ष और संकल्प की कहानी सुनाई। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सोनटेके ने किया। आभार नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने जताया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी बलदेव सिंह हुंदल, घनश्याम सिन्हा, अनूप भोसले, नंदा स्वामी, चंद्रशेखर साहू, फारुख चौधरी, आसिफ मेमन, प्रशान्त मानिकपुरी, नरोत्तम साहू, अजय रोहरा, सागर मयाणी, तनु साहू, बिंदु सिन्हा, पुष्पा साहू, रेणुका साहू, मधु देवांगन, रिजवान मेमन, विष्णु मरकाम, खेम सिंह बघेल, सूरज सिन्हा, प्रकाश यादव, विकास रोहरा, राकेश सोनी, प्रियंका सोनी, सरला कोसरिया, प्रतीक तिवारी, आशीष साहू, वंश सिन्हा, अमित वखारिया, प्रकाश सोनी, प्रतीक सिंह, चंदन निषाद, योगेश निषाद, विनोद नेताम, जमुना गजबिए, नमन सेन, यश मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *