चंडीगढ़(मनोज शर्मा)शिवसेना हिंदुस्तान ने भारतवर्ष में पार्टी का 22वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया । चंडीगढ़ में भी समस्त कार्यकारणी ने बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। आज सुबह शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ ने पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में मलोया के शीतला माता मंदिर में हवन यज्ञ करके शुरुआत की। पार्टी की उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की गई। इसके बाद फलों और लड्डुओं का लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह चौहान ने देश भर के सभी पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शेर ए हिंद पवन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शिवसेना हिंदुस्तान दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रही है। उनके मार्गदर्शन में शिवसेना हिंदुस्तान भारत में 18 राज्यों के साथ साथ अन्य राज्यों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक शिवसेना हिंदुस्तान अपनी शाखाएं खोलने के लिए अपने कदम बढ़ा रही हैं। शिवसेना हिंदुस्तान सनातन संस्कृति और समाज की रक्षा के दिन रात खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव वरेंद्र सिंह विरदी,चंडीगढ़ उप प्रमुख डॉ राज कुमार वर्मा,चंडीगढ़ उप संगठन मंत्री सुखवीर कुमार,गुड्डू, चंडीगढ़ संगठन मंत्री मुरारी लाल,चंडीगढ़ मजदूर सेना प्रमुख कृष्ण कुमार चौहान,चंडीगढ़ कोषाधिकारी कमलेश कुमार, ,मौली जागरा से वार्ड प्रधान प्रकाश चंद, सेक्टर 49 से,अनिल बिड़ला,प्रमोद,विजय,गगन वर्मा,चंडीगढ़ महिला सेना प्रमुख श्रीमती शकुंतला देवी और अन्य शिवसेनिक भारी संख्या में शामिल हुए।