Uncategorized

बाल कृष्ण गोयल द्वारा बीते कल जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में औचक निरीक्षण दौरा किया गया।

अम्बाला:अशोक शर्मा।।                   राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल द्वारा बीते कल जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में औचक निरीक्षण दौरा किया गया। इसके साथ-साथ बाल सुधार गृह का भी निरीक्षण किया। जिसमें सभी बच्चों के साथ बातचीत सत्र आयोजित किया गया और बच्चों के समग्र विकास के लिए दी गई सेवाओं और गतिविधियों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान सुधार गृह में राशन सामग्री, साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। बच्चों को जो खाना दिया जाता है वो सफाई से और अच्छा बनाइए और बनाने के बाद देंने से पहले खुद देखें कि खाना ठीक बना है या नहीं  के बारे निर्देश पारित किए गए। राष्ट्रीय अधिकारियों द्वारा बच्चों के सर्वोत्तम हित में बहुमूल्य सुझाव भी दिए गए। जिसमें विशेष तौर पर बच्चों के केसों की पैरवी करने हेतु सरकारी वकील बारे बच्चों को जागरूक किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेल गतिविधियां बढ़ाने बारे, रोजगार प्रदान करने का प्रशिक्षण देने बारे स्टाफ को निर्देश दिए गए। इस दौरान महिला एवं बाल विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी मिक्षा रंगा एवं जिला प्रशासन से तहसीलदार आदित्य रंगा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता रानी, बाल कल्याण समिति सदस्य खुशपाल सिंह, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य टीना मित्तल, हेल्थ विभाग से डॉक्टर राजिंदर राय, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शहरी सुमन दहिया, अधीक्षक धर्मपाल एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *