मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । मनीमाजरा सेक्टर-13 स्थित इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली समाजसेविका गीता चौहान, जो पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जताई है।
गीता चौहान न केवल अपनी बीमारी का साहसपूर्वक सामना कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा में भी लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। बीमारी की परवाह किए बिना दिन-रात जरूरतमंदों की सहायता करना उनका जीवन मिशन बन चुका है। उनका कहना है कि सेवा ही उनका संबल है और इसी भावना के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री जी से मिलकर अपने अनुभव साझा करने और जनसेवा को लेकर चर्चा करने की इच्छा जाहिर की है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी गीता चौहान के जज़्बे को सलाम करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय से अपील की है कि उन्हें यह अवसर अवश्य दिया जाए। उनका मानना है कि गीता चौहान जैसी जुझारू महिलाओं से देश को प्रेरणा मिलती है।
ज्ञात हो कि गीता चौहान वर्षों से चंडीगढ़ क्षेत्र में गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की सहायता में जुटी हैं, चाहे वह भोजन वितरण हो, महिला सशक्तिकरण का अभियान या किसी बीमार की देखभाल। समाजसेवा के लिए उनका यह निःस्वार्थ समर्पण उन्हें विशेष बनाता है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


