*भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा पांच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर संपन्न*
May 31st, 2025 | Post by :- | 11 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय विशेष योग शिविर का आज यहां समापन हुआ। यह शिविर फ्रैगरेंस गार्डन, सेक्टर 36 चंडीगढ़ में 27 मई से 31 मई, 2025 तक आयोजित किया गया था।

शिविर में हड्डी रोग तथा योग विशेषज्ञों ने भाग लिया और शिविर को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।

 

शिविर में लगभग 60 लोगों ने भाग लिया और हड्डी रोगों के निवारण के लिए योग का महत्व समझा। प्रांतीय प्रधान गोपाल दास ने हड्डियों के रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और योग के माध्यम से इन रोगों के निवारण के बारे में बताया। इस अवसर पर गोपाल सिंह परमार, प्रांतीय मंत्री,कृष्ण लाल कपूर जिला प्रधान मोहाली,राजन कपूर,जिला प्रधान,चंडीगढ़, अशोक सेठी,निर्मल सिंह जिला मंत्री तथा श्रीमती सुदेश कुमारी भी उपस्थित थे।

 

आगामी शिविर भारतीय योग संस्थान के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरजीत सिंह तथा कैप्टन एस एस सहगल की अगवाई मे सिल्वी पार्क,फेज 10 मोहाली में 04 जून से 08 जून तक आयोजित किया जाएगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।