अवैध धारधार हथियार लेकर घूमने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
May 29th, 2025 | Post by :- | 5 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्रीमती राशि डोगरा डूडी ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त जयपुर श्री बीजू जार्ज जोसेफ व श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त जयपुर श्री कंवर राष्ट्रदीप द्वारा जयपुर शहर मे नकबजनी, मोबाईल स्रेचिंग, पर्स स्नैचिंग, चैन नैचिंग की वारदतों पर तथा नशा तथा हथियार के साथ वारदात करने वाले अपराधियो पर अंकुश लगाने व अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों की धरपकड हेतू श्रीमान अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर (द्वितीय) उत्तर श्री बजरंग सिंह के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर जयपुर उत्तर श्री शिवरतन गोदारा के निकटतम सुपरविजन मे श्री हरिओम सिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भट्टाबस्ती जयपुर उत्तर के नेतृत्व मे थाना स्तर पर टीम गठित की गयी। पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) ने बताया कि गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र उन बदमाशो पर निगरानी रखी गयी जो हथियारों की नोंक पर स्मैक के नशे में लूट, नकबजनी, चैन स्नैचिंग, मोवाईल सैचिंग आदि वारदातों को अंजाम देते है। उक्त प्रकार के अपराधियों के बारे मे आसूचना संकलित कर वारदात करने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त जाहिद हुसैन व सोहेल को गिरफ्तार किया गया व इनके कब्जे से धारधार चाकू व हुर्रा बरामद किये गये। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण अब्बल दर्जे के नकबजन है जो रात्री के समय सूने मकानों एवं दुकानों मे चोरी/नकबजनी की वारदात को अंजाम देते है अभियुक्तगण द्वारा इलाका थाना विद्याधर नगर मे सिलाई मशीन व अन्य वारदाते करना बताया है। गठित दल अभियुक्तगणों से पूछताछ कर रहा है। जिनसे और भी वारदाते खुलने की सम्भावना है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।