
अनिल विज
अनिल विज हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार के वरिष्ठ नेता हैं। इसी के चलते उन्होंने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। वह पिछले खट्टर कैबिनेट के जो दो मंत्री इस बार चुनाव जीते हैं, उनमें से एक हैं। अनिल विज हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा से छठी बार विधायक हैं। पिछली सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
कंवर पाल गुज्जर
अनिल विज के बाद जगादरी से भाजपा विधायक कंवर पाल गुज्जर ने शपथ ली। जगादरी से यह तीन बार विधायक रह चुके हैं। पिछली बार यह हरियाणा विधानसभा के स्पीकर थे। इस बार इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
मूलचंद शर्मा
बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। यह ब्राह्मण समुदाय से आते हैं।
रणजीत सिंह चौटाला
रानिया से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने ली पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह ओम प्रकाश चौटाला के भाई हैं। उन्हें चुनाव परिणाम के बाद भाजपा को बिना किसी शर्त के समर्थन देने का इनाम कैबिनेट मंत्री के तौर पर मिला है।
जेपी दलाल
भिवानी के लोहारू से भाजपा विधायक जेपी दलाल ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। यह जाट समुदाय से आते हैं। जेपी दलाल पहली बार विधायक बने हैं।
बनवारी लाल
बावल से भाजपा विधायक बनवारी लाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, उन्होंने छठे नंबर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। बनवारी लाल पिछली सरकार में भी मंत्री थे।
राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)
ओमप्रकाश यादव
ओमप्रकाश यादव ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वह नारनौल से भाजपा विधायक हैं, ओमप्रकाश लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। यह सांसद राव इंद्रजीत सिंह के करीबी माने जाते हैं। पहली बार मंत्री बन रहे हैं।
कमलेश ढांडा
भाजपा की तीन महिला विधायकों में से एक कमलेश ढांडा को राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ दिलाई है। कमलेश कलायत से भाजपा विधायक हैं। वह खट्टर सरकार में एकमात्र महिला मंत्री हैं।
अनूप धानक
अनूप धानक उकलाना विधानसभा सीट से जजपा विधायक हैं। उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।
संदीप सिंह
पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने राज्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली। वह पिहोवा से भाजपा विधायक हैं।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review