सर्वसम्मति से हुआ नए कुरुक्षेत्र जर्नलिस्ट क्लब का गठन
November 11th, 2019 | Post by :- | 440 Views

कुरुक्षेत्र, ( महिन्द्र पाल सिंहमार )  ।  ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित भगवान वर्धराज मंदिर एवं धर्मशाला में सोमवार को कुरुक्षेत्र के स्थानीय पत्रकारों की समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाने के लिए कुरुक्षेत्र जर्नलिस्ट क्लब का गठन किया गया जिसका अध्यक्ष सर्व सम्मति से डा. राजेश वधवा को बनाया गया जबकि स्थानीय पत्रकार संजीव बंसल को कोषाध्यक्ष, विक्रम शर्मा, भारत साबरी व महिला पत्रकार संगीता रानी को कुरुक्षेत्र जर्नलिस्ट क्लब का सचिव बनाया गया।

इस बैठक में भारी संख्या में मौजूद पत्रकारों ने सर्व सम्मति से कुरुक्षेत्र जर्नलिस्ट क्लब के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मनोनित करने का अधिकार क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. राजेश वधवा को दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि कुरुक्षेत्र जर्नलिस्ट क्लब जहां समय-समय पर पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ेगा वही पत्रकारों की समस्याओं का निदान भी तुरंत करवाया जाएगा। विशेष तौर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जंयती एवं ऐतिहासिक सूर्य ग्रहण मेले आदि के कार्यक्रमों में जर्नलिस्ट क्लब अत्याधिक सक्रिय रूप से कार्य करेगा ताकि इस दौरान धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के पत्रकारों को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती एवं ऐतिहासिक सूर्य ग्रहण मेले के दौरान आने वाली समस्याओं से निजात मिल सके।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार विनोद जिंदल, पवन आश्री, विनोद खुंगर, मेवा सिंह राणा, राकेश नरूला, राजकुमार वालिया, अनिल धीमान, तरूण वधवा, संजय गर्ग, सुनील कुमार, राजेंद्र स्नेही, विक्रम कश्यप, महिला पत्रकार आदीति एवं मनजीत कौर, प्रमोद कौशिक, शैलेश वत्स, तुषार, राकेश कश्यप, अनिल कुमार, राजकुमार अहलुवालिया आदि अनेक पत्रकारों ने शिरकत की।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review