पुलिस प्रशासनिक ढांचे में उलटफेर कर जयपुर कमिश्नरेट में 28 सीआई बदले
May 22nd, 2025 | Post by :- | 7 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस प्रशासनिक ढांचे में उलटफेर करते हुए जयपुर कमिश्नरेट में 28 सीआई के तबादला आदेश जारी किए गए हैं जबकि दो को लाइन हाजिर किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने देर रात 28 पुलिस निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही दो अधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक आधार पर किया गया है और सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली और जवाबदेह बनाने की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। इस फेरबदल में शहर के प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार गुरु भूपेंद्र सिंह को मुहाना, राजेश शर्मा को सोडाला, सुरेंद्र सैनी को बजाज नगर, धर्म सिंह को माणक चौक, एसआई हरिओम को भट्टा बस्ती, महावीर यादव को कोतवाली, राजेश मीणा को आदर्श नगर, बलवीर को सुभाष चौक, सुभाष यादव को रामगंज और उदय सिंह को गलता गेट थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुकेश मीणा को जयसिंहपुरा खोर, माधोसिंह को संजय सर्कल, सुरेश यादव को नाहरगढ़, देवेंद्र प्रताप को सदर, पूनम को एसएमएस अस्पताल, राजेश कुमार सिंह को वैशाली नगर, हवासिंह को करणी विहार, अंतिम शर्मा को चित्रकूट और रवींद्र नरूका को विश्वकर्मा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से कुछ निरीक्षकों की विशेष जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। लिखमाराम को सीएसटी प्रभारी, मानवेंद्र सिंह को मेट्रो थानाधिकारी, सुरेंद्र सिंह को यातायात निरीक्षक-1 (पूर्व), विनोद जाखड़ को यातायात निरीक्षक-2 (पूर्व), कैलाश प्रसाद को यातायात प्रशासन निरीक्षक और वर्षा रानी भोजगी को अपराध सहायक (जयपुर पूर्व) नियुक्त किया गया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।