*एनसीसी कैडेट पद्म नामगेल ने एवरेस्ट पर फतेह प्राप्त कर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया*
May 21st, 2025 | Post by :- | 25 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । 2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी के कैडेट पद्मा नामगेल ने 18 मई, 2025 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय हासिल कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उल्लेखनीय है कि 10 एनसीसी कैडेट,भारतीय सेना के जवान और शेरपा गाइड वाली 38 सदस्यीय टीम के हिस्से के रूप में नामगेल की यह उपलब्धि उसकी असाधारण सहनशक्ति, कौशल और साहसिक कार्य और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

यह उपलब्धि न केवल नामगेल के लिए बल्कि पूरे एनसीसी समुदाय, समस्त देश और विशेष रूप से चंडीगढ़ के लिए गौरव की बात है। माउंट एवरेस्ट पर उन्होंने यह सफलता, माउंट कांग यात्से-II और माउंट अबी गामिन सहित पिछले कुछ उल्लेखनीय अभियानों के बाद अर्जित की है।

2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी की युवाओं में उत्साह और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की समृद्ध पृष्ठभूमि रही है और नामगेल की उपलब्धि चंडीगढ़ क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।