सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा पुलिस थाना मानसरोवर में साइबर ठगी करने वाली गैंग के खिलाफ कार्यवाही
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री कुन्दन कंवरिया के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में साइबर ऑनलाईन ट्रेडिंग व गैमिंग फॉड करने वाली गैंग के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु श्री रिछपाल सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध के निकट सुपरविजन एव नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के द्वारा साइबर ठगी करने वाली संगठित गैंग के विरूद्ध आसूचना संकलन कर सूचनाओं पर पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर दक्षिण की टीम व श्री श्रवण कुमार पुलिस निरीक्षक साइबर पुलिस थाना, आयुक्तालय, जयपुर मय टीम के साथ कार्यवाही करते हुये आरोपी मुकेश पारीक उर्फ संचित, पूजा सिंह उर्फ नीतू सिंह उर्फ प्रिया,महजूर अहमद खान, शैलेन्द्र उर्फ सुरज उर्फ भरत, अंकित उर्फ हनी एवं रोहिताश स्वामी उर्फ रोहित उर्फ डेविड को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर (दक्षिण) में प्रकरण संख्या 383/2025 धारा 319(2), 318(4), 111(2) (b), 111(3), 61 (2) बीएनएस व 66सी, 66डी आईटी एक्ट 2008 में दर्ज किया गया। आरोपीगण के कब्जे से 11 मोबाइल, 1 लेपटोप, 2 चैकबुक को बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी। आरोपी मुकेश पारीक उर्फ संचित अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बना रखा है। आरोपी ऑनलाईन ट्रेडिंग व गैमिंग फ्रॉड की राशि प्राप्त करने के लिए कमिशन पर खाता लेकर चाइनिज लोगों को टेलीग्राम पर विभिन्न देशों में विभिन्न कम्पनियों के गुप्स बनाकर खाता उपलब्ध करवाने का कार्य करते हैं। जिसके बदले में होने वाले ट्रांजेक्शन राशि का 3 से 5 प्रतिशत तक मुनाफा यूएसडीटी में लेता है। आरोपी ऑनलाईन ट्रेडिंग एवं गैमिंग के नाम पर ठगी करते हैं। सीएसटी टीम के सदस्य श्री जितेन्द्र यादव को अपने मूखबीर खास से सूचना मिली कि होटल एसआर बजरी मण्डी, नारायण विहार मानसरोवर में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुये हैं। जो ऑनलाईन फॉड की राशि को हडपने के लिए बैंक खाते किराये पर लेते है। उन बैंक खातों को चाइनीज गैंग को उपलब्ध करावते हैं। जिसकी एवज में मोटी रकम हड़पते है। मुकेश पारीक द्वारा पूछताछ पर करोड़ो रूपयो के साइबर फॉड में कमिशन के तौर पर 50-60 लाख रूपये कमाना बताया है।





