ऑपरेशन नॉकआउट अभियान के तहत डीएसटी टीम जयपुर ग्रामीण की आसूचना पर मौजमाबाद पुलिस व डीएसटी टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
May 19th, 2025 | Post by :- | 21 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री आनन्द शर्मा (आईपीएस) उप-महानिरीक्षक पुलिस सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर श्री अजयपाल लांबा आईपीएस के निर्देशन में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर जिला जयपुर ग्रामीण में युवा पीढी में बढ़ते हुए नशे की प्रवृति को देखते हुए नशे की रोकथाम हेतु तथा अवैध नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां आरपीएस के निर्देशन में ऑपरेशन नॉकआउट अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में भी अभियान के तहत कार्रवाईयां करते हुए कई नशा कारोबारियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, नशीली दवाईयां व अवैध शराब जप्त की गई थी। इसी क्रम में दिनांक 13.05.2025 को डीएसटी टीम जिला जयपुर ग्रामीण की आसूचना पर ईलाका थाना मौखमपुरा में थानाधिकारी मौजमाबाद श्री उमराव सिंह उप निरीक्षक मय जाप्ता, तथा डीएसटी टीम जयपुर ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन कर एन एच 48 पर नासनोदा के पास हरिओम चौधरी होटल तन नासनोदा पर दबिश देकर होटल में बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों नारणाराम पुत्र भूराराम जाट निवासी माचरों की ढाणी रामसर का कुआ थाना सिणधरी जिला बाडमेर व हनुमान राम पुत्र ठाकराराम जाट निवासी देलुआ की ढाणी बनाकों का बेरा थाना सदर बाडमेर जिला बाडमेर की तलाशी ली तो व्यक्ति हनुमान राम के पास एक प्लास्टिक की थैली में अवैध मादक पदार्थ अफीम 392 ग्राम मिला तथा दूसरे व्यक्ति नारणाराम की तलाशी ली तो उसके पास से प्लास्टिक की थैली में अवैध मादक पदार्थ 01 किलो 20 ग्राम डोडा पोस्त चूरा व छिलका मिला। दोनों नशे के कारोबारियों को बिना लाइसेंस व परमिट के मादक पदार्थ की सप्लाई करने पर मौके पर ही गिरफ्तार किया जाकर कब्जे से अफीम व डोडा पोस्त चूरा व छिलका को जप्त किया गया तथा दोनों के खिलाफ पुलिस थाना मौखमपुरा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्रकरण संख्या 80/25 दर्ज किया गया है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ कंहा से लेकर आते हैं तथा किस किस को कंहा कंहा सप्लाई करते हैं इसके संबंध में अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है। जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा आगे भी नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।