राजस्थान

पुलिस थाना गांधी नगर जयपुर (पूर्व) की बड़ी कार्यवाही

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती तेजस्वनी गौतम (भा.पु.से.), पुलिस उपायुक्त, जयपुर (पूर्व) ने बताया कि जिला जयपुर पूर्व में मोबाईल फोन चोरी एवं स्नैचिंग की बढती वारदातो पर लगाम लगाने तथा वारदातो को अंजाम देने वालों को पकडने के लिये जिला जयपुर पूर्व में श्री आशाराम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व एवं श्री नारायण बाजिया, सहायक पुलिस आयुक्त, गांधी नगर जयपुर पूर्व के निकटतम सुपरविजन में आशुतोष उ०नि०, थानाधिकारी, पुलिस थाना गांधीनगर, जयपुर पूर्व के निर्देशन में श्रीमती राजकुमारी उ०नि०, श्री मुकेश कुमार कानि0 2542, श्री जलधारी कानि. 8664, सुभाष कानि.9395 की एक विशेष टीम गठित की गई।
दिनांक 28.04.2025 को परिवादी श्री समीर कुमार सिह ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि मैं समीर कुमार सिह पुत्र श्री जगतपाल सिह जाति जाट निवासी 46 ग्रीन एवेन्यू खातीपुरा रोड जयपुर का रहने वाला हूं। आज दिनांक 28.04.2025 को मैं प्रतापनगर से खातीपुरा रोड अपने निवास स्थान पर जा रहा था। करीब 7.30 पीएम पर मैं रामबाग सर्किल पर पहुंचा। एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल मैच होने की वजह से रोड पर जाम लगा हुआ था तभी एक युवक मेरी गाडी के लेफ्ट साइड के सीसे को जोर जोर से थपथपाने लगा तो मेने गाडी का लेफ्ट सीसा नीचे कर उससे बात करना शुरु किया थोडी देर बाद ही एक अन्य युवक मेरी गाडी का राइट साईड का सीसा पर आकर थपथपाते हुये आगे जाने का ईशारे कर रहा था जिससे मेरा ध्यान भटक गया तथा उसी समय उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा मोबाइल गाडी से निकाल लिया। मुझे तुरंत पता लग गया था परंतु रोड पर जाम होने की स्थिति में मैं कुछ नही कर पाया तथा वह युवक मेरा मोबाइल आईफोन को चोरी करके ले गया। आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 133/2025 धारा 303 (2) बीएनएस 2023 में दर्ज अनुसंधान शुरू किया गया। दौराने अनुसंधान प्रकरण हाजा के माल मशरूका मोबाईल फोन व मुल्जिमान की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किये गये एवं घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले गये। तलाश हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा मुखबीर खास द्वारा दी गयी सूचना पर उत्तर प्रदेश एसटीएफ टीम की सहायता से ध्यान भटका कर कार में से मोबाइल चोरी करने वाली मेरठ गैंग का पर्दाफाश करते हुये मुलजिम रिजवान उर्फ रज्जु पुत्र श्री ईमरान उम्र 30 साल जाति कुरैशी मुसलमान निवासी मेहताब गली सदर बाजार ढोलकी मौहल्ला थाना सदर बाजार जनपत मेरठ (उत्तरप्रदेश) को गिरफतार करते हुये मुलजिम से प्रकरण का माल मशरूका मोबाइल आईफोन-15 प्रो व अन्य दो एण्डोयड मोबाइल फोन बरामद किये गये। प्रकरण में मुलजिम से बरामद अन्य दो मोबाइल फोन में से एक मोबाइल आईफोन को प्रकरण की घटना दिनांक 28.04.2025 को ही पुलिस थाना बजाज नगर जयपुर पूर्व से चोरी करना तथा अन्य एक सैमसंग गैलेक्सी एण्डोएड मोबाइल फोन को जयपुर शहर से ही चोरी किया जाना बताया है। जिनके संबंध में जयपुर शहर के पुलिस थानो से जानकारी प्राप्त की जा रही है। प्रकरण में मुलजिम से तफतीश एवं पूछताछ की जा चुकी है। गिरफ्तार मुलजिम रिजवान के अन्य दो साथी सलमान व आदिल कालिया की तलाश जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *