पांच दिवसीय दीपोत्सव त्यौहार उत्साह के साथ मनाया
October 29th, 2019 | Post by :- | 335 Views

वजीरपुर, उपखंड क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में पांच दिवसीय दीपोत्सव त्यौहार धनत्रयोदशी,छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन एवं भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया ।सभी स्थानों पर लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। वहीं बड़े बुजुर्गो के चरणों को छू कर आशिर्वाद लिया।  मीणा बड़ौदा निवासी मुनेश मीणा ने बताया दीपावली के दिन लोग सुबह जल्दी ही नहा धोकर मंदिरों के दर्शन करते नजर आए। इसी के साथ महिला एवं छोटे बच्चे गांव के  देवी देवताओं की कनक दंडवत देते नजर आए। यह सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक चला । जैसे-जैसे रात होने लगी वैसे ही सभी गांव के महिला पुरुष नवयुवक एवं छोटे बच्चे अपने एवं अपने पड़ोसियों के घरों पर मिट्टी से बने घी के दीपक एवं मोमबत्ती जलाते नजर आए। इसी के साथ सभी ने बड़े बुजुर्ग लोगों से आशिर्वाद लिया। दिवाली के दिन सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी ।लोगों ने अपने घरों के साथ साथ देवी-देवताओं के मंदिरों को भी रंग बिरंगी  रोशनी से सजाया गया। दीपावली का  त्यौहार हिन्दूओं का सबसे बड़ा त्यौहार है।  इसी के चलते छोटे बड़े शहरों एवं गांवों में एक महीने पहले से ही लोग अपने घरों की रंगाई पुताई करने में जुट जाते हैं । जिसके चलते लोगों ने मिट्टी से बने  दीपक एवं रंग बिरंगी इलेक्ट्रोनिक लाइट्स से अपने घरों को सजाया गया। रंग बिरंगी लाइट्स की रोशनी के चलते गांव भी शहरों की तरह चमकते नजर आए। गरीब हो या अमीर सबने दीपावली व गोवर्धन पर्व का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया । दीपावली  के दूसरे दिन गोवर्धन पर्व

भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया। गोबर का गोवर्धन बनाने के लिए गांव की महिलाएं उगोनी वाले हनुमान जी स्थित खारखुरिया चौक में सुबह जल्दी उठकर अपनी गाय भैंसों का गोबर डालने लग जाती है । जिसमें करीब पांच सौ छहसौ गाय भैंसों का गोबर इकट्ठा किया जाता है।  शाम चार बजे बजे बाद सभी ग्राम वासियों ने मिलकर उस गोबर का गोवर्धन बनाया गया।  गोवर्धन बनने के बाद सभी ग्रामवासियो ने सामूहिक रूप से गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की गोवर्धन पूजा के साथ-साथ लोगों ने अपने घरों पर गायों की पूजा भी की ।यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा सभी लोगों द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद गोवर्धन भगवान को भोग लगाया गया। सामूहिक रूप से आरती की गई । सभी लोगों ने गोवर्धन भगवान के परिक्रमा करते हुए जयकारे लगाए एवं उसके बाद सभी ग्राम वासियों को गोवर्धन भगवान का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर प्रेम सिंह मीना,बबलेश मीना, मुनेश मीना,कमलेश मीना, संजय शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, लक्ष्मी चंद मीना, रमेश चंद मीना, हरि सिंह मीना, रामनाथ योगी, भरोसी लाल ,अभिषेक मीना, ताराचंद मीना, राम खिलाड़ी, सतीश मीना, गोविंद सहाय मीना आदि लोग मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review