भाजपा का नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्मेलन संपन्न योग्य और जितने वाले प्रत्याशी का चयन करें – सांसद रूपकुमारी चौधरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओ का चुनाव – विधायक रोहित
January 16th, 2025 | Post by :- | 52 Views

✍️लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

गरियाबंद_बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में भाजपा का नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी चयन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक रोहित साहू सहित प्रदेश से आए पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें अपना मार्गदर्शन दिया। बैठक में जिले एवं मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ही निकाय के वर्तमान जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सम्मेलन की शुरूवात भारत माता के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर की गई।

इस दौरान सम्मेलन में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि केन्द्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेहतर काम कर रही है। निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत में भाजपा के अधिक से अधिक लोग चुनकर आयेंगे तो सरकारी योजनाओं का धरातल में बेहतर क्रियान्वयन होगा। पार्टी भी मजबूत होगी। सांसद ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को आगे यह भी बताया

कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता योग्य है, पार्टी सभी का सम्मान करती है। परंतु अधिकृत प्रत्याशी एक ही हो सकता है। सभी को टिकट देना संभव नही है। इसके लिए आप सब मिलकर सक्रिय और योग्य व्यक्ति का चयन करें। निकाय चुनाव काफी कठिन होता है। एक एक मत का महत्व होता है। अच्छे कार्यकर्ता का चयन होगा तो हमारी ही जीत होगी।

सम्मेलन में विधायक रोहित साहू ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और मेहनत से केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा की सरकार बनने के गांव और गरीबो के सपने फिर पूरे होने लगे है। पक्की मकान, पक्की सड़क, पक्की स्कुल, पर्याप्त बिजली, शुध्द पेयजल जैसी समस्या सरकार ने दूर की है। उन्होंने कहा कि अब आने वाला चुनाव आप सभी कार्यकर्ताओं का चुनाव है, मै विश्वास दिलाता हूॅ कि हम सब मिलकर आपको जिताने का पूरी ईमानदारी और ताकत के साथ प्रयास करेंगे कार्यक्रम में संगठन सह प्रभारी किशोर महानंद ने भी कार्यकर्ताओं मे उत्साह भरा है। उन्होंने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि यह चुनाव कार्यकर्ता के नेता बनने का चुनाव है। आप सभी गंभीरता से चुनाव लड़े है। उन्होंने कहा कि टिकट मांगने का सभी का अधिकार है। सभी पार्टी के लिए परिश्रम करते है। इसमें मनमुटाव नही होना चाहिए। जिसे पार्टी अवसर देगी उसे मिलकर जिताना है। हमारा लक्ष्य कमल निशान को जिताना है।

इसके पहले चुनाव प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी व डॉ किरण बघेल ने चयन समिति के गठन और प्रत्याशी चयन को लेकर पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि तीन नाम का पैनल बनेगा। जिसमें सोच विचार के बाद अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा होगी। इसके पहले सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ता उत्साहित है। निकाय में सरकार बनाने एकजुट है। निकाय चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी‌

इनकी रही मौजूदगी

सम्मेलन में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, डमरुधर पुजारी, राजेश साहू, डॉ श्वेता शर्मा, भागीरथी मांझी, राजेश अवस्थी, कुंज बिहारी बेहरा, गफ्फु मेमन, रेखा सोनकर, खोमन चंद्राकर, राहुल सेन, पुनीत राम सिन्हा, योगेश शर्मा, छाया राही, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, तोकेश्वरी मांझी, नेहा सिंघल, केशरी ध्रुव, चंद्रशेखर साहू, शंकुतला नायक, महेश यादव, सुरेन्द्र सोनटेके, कमल सिन्हा, प्यारेलाल सोनकर, रुद्राक्ष साहू, गुरूनारायण तिवारी, रिकेश साहू, सुमीत पारख, मनीष हरित, आसिफ मेमन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review