चंडीगढ (मनोज शर्मा )राष्ट्रीय स्तर की संस्था इंडिया नेटबुक्स – बीपीए फाउंडेशन दिल्ली ने साहित्यकार सम्मानोत्सव 2025 की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ के दो साहित्यकारों प्रेम विज और डा. विनोद शर्मा को साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। जानकारी देते हुए इंडिया नेटबुक्स के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने कि यहाँ सम्मान पहली मार्च को होटल क्राउन दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिए जाएंगे। चयन समिति की अध्यक्ष ममता कालिया थीं। वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज की कविता, कहानी व हास्य व्यंग्य की 23 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इन की अनेक स्कूल शिक्षा बोर्ड व विश्वविद्यालय की पाठ्य पुस्तकों में शामिल हैं। पंजाब सरकार, भाषा विभाग पंजाब, चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के पुरस्कारों के साथ अनेक अर्तराष्ट्रीय सम्मानों से भी सम्मानित है। कविवर डा. विनोद कुमार शर्मा कि अब तक सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। हजारों की संख्या में रचनाएं सांझा काव्य संग्रह,समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के साथ-साथ के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय साहित्य संस्थाओं द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। इनका पत्रकारिता में भी महत्वपूर्ण स्थान है। चंडीगढ़ से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र दैनिक स्टेट समाचार के संपादक है। आर्य समाज, स्काउटिंग एंड गाइडिंग,शिक्षा व खेल क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review