उदंती के जंगलों में दिखा भालू परिवार ट्रैप कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ दृश्य पीठ पर सवार थे दो नन्हे शावक
May 6th, 2025 | Post by :- | 29 Views

गरियाबंद_जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक सुखद खबर सामने आई है। जंगल में लगाए गए ट्रैप कैमरे में एक मादा भालू अपने दो नन्हे शावकों के साथ नजर आई, जो उसकी पीठ पर सवार थे यह दुर्लभ और मनमोहक दृश्य वन्यजीव संरक्षण के सकारात्मक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है इस बारे में जानकारी देते हुए DFO वरुण जैन ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि विभाग की सतत निगरानी और संरक्षण कार्यों का असर अब वन्यजीवों की संख्या और उनकी प्राकृतिक गतिविधियों में साफ नजर आ रहा है वे लगातार वन्य प्राणियों की सुरक्षा, रहवास संरक्षण और संवेदनशील इलाकों की निगरानी में जुटे हुए हैं उदंती टाइगर रिजर्व के DFO श्री वरुण जैन ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को आगे यह भी बताया कि इस क्षेत्र में भालुओं के लिए भरपूर प्राकृतिक आहार उपलब्ध है। जंगल में शहद, मधुमक्खियों के छत्ते, दीमक, टेंंदू फल और बाँबी जैसे तत्व बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं, जो भालुओं के प्रमुख भोजन हैं। भालू इन्हें बड़े चाव से खाते हैं। यही वजह है कि वे जंगल में ही रह रहे हैं और टाइगर रिजर्व के आबादी वाले क्षेत्रों में जाने की घटनाएं काफी कम हो गई हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।