अंबाला स्वच्छ थीम पर खरा उतरने के लिए स्वच्छता अभियान को बनाया जाएगा जन आंदोलन: :दर्शन कुमार
October 26th, 2024 | Post by :- | 40 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा।
अंबाला स्वच्छ अभियान का विधिवत रूप से आगाज किया। इस दौरान एसडीएम और नगर निगम के अन्य अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि अंबाला स्वच्छ अभियान के दौरान जिस भी वार्ड में सबसे ज्यादा प्लास्टिक वेस्ट मैटिरियल एकत्रित किया जाएगा। उस वार्ड में कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में जो ग्राम पंचायत ब्लॉक स्तर पर स्वच्छता अभियान के लिए सबसे अच्छा कार्य करेगी उसे 1 लाख रुपए विकास कार्य के लिए अनुदान राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में अंबाला शहर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के दौरान 15 नवंबर तक अंबाला शहर के अंतर्गत सभी वार्डों और गांवों को स्वच्छ बनाया जाएगा। इस अभियान में नागरिकों का सहयोग लिया जाएगा और नगर निगम और पंचायत विभाग की तरफ से लोगों को स्वच्छता अभियान के साथ जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। जब अंबाला के सभी नागरिक स्वच्छता अभियान के साथ जुडेेंगे तो निश्चित ही यह एक जन आंदोलन का रूप धारण कर लेगा। उन्होंने कहा कि जन आंदोलन बनने के बाद अंबाला स्वच्छ मुहिम को सफल बनाया जा सकेगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review