पंचायत विभाग के समाधान शिविरों में 9 समस्याओं का किया मौके पर समाधान।
October 23rd, 2024 | Post by :- | 29 Views

अंबाला:अशोक शर्मा। जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार अम्बाला जिले के सभी खण्ड विकास एवं पंचायत विभागों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा हैं।
उन्होंने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि बुधवार को अम्बाला -1 में लगाएं गए शिविर में 1 समस्या का मौके पर समाधान किया गया। इसके अलावा शहजादपुर में पांच की पंाच समस्याओं का समाधान किया गया। नारायणगढ़ में 2 में से 1 समस्या तथा बराड़ा में 3 में से 2 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को इन समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
——————————————————————-

अंबाला, 23 अक्टूबर। उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अम्बाला डॉ0 जसविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जो कि भारत सरकार की एक अति महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत मौजूदा सीजन खरीफ 2024 में धान, मक्का, बाजरा व कपास की फसलों के बीमे का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इसके तहत प्रत्येक गांव में चार-चार फसल कटाई प्रयोग कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा किए जाते है। धान, मक्का, बाजरा व कपास की फसलों के कटाई प्रयोगों के निरीक्षण हेतू कृषि निदेशक द्वारा प्रत्येक सीजन मे उच्च अधिकारियों की जिला अनुसार नियुक्ति की जाती है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को डॉ0 राजीव मिश्रा, संयुक्त निदेशक (साख्यिकी), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंचकूला, हरियाणा द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौजूदा सीजन खरीफ 2024 के दौरान जिला अम्बाला के गांव जलबेड़ा, खुरमपुर माजरी व अम्बाला छावनी में फसल के कटाई प्रयोगों के निरीक्षण हेतू दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव जलबेड़ा, खुरमपुर माजरी व अम्बाला छावनी में फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) स्कीम के अंतर्गत किसानों को पराली न जलाने बारे जागरूक किया और इसके साथ उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्रों की जांच भी की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी किसानों को फसलों संबंधित अनेक योजनाओं की जानकारी दी तथा किसानों से अपील की कि वे पराली न जलाकर अपितु फसल अवशेष का पं्रन्धन करें। उन्होंने सम्बधिंत अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिक से अधिक किसानो को योजनाओं के बारे जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अम्बाला की सहायक सांख्यिकी अधिकारी मंजीत कौर, एचडीएफसी एग्रो इन्श्योरस कंपनी के प्रतिनिधि व अन्य फिल्ड अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review