डाॅ मुन्नालाल देवदास के प्रोजेक्ट ‘कौशल्या महतारी ‘ छठवें वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय पटल की ओर 
October 18th, 2024 | Post by :- | 67 Views

✍️लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति और श्रीराम की जननी कौशल्या महतारी के आदर्श नारी शक्ति को गीत और साहित्य के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पहुँचाना कौशल्या महतारी प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य है कौशल्या महतारी प्रोजेक्ट पर विगत छै वर्षों से नवाचार कर रहे हैं राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत पूर्व प्रधान पाठक, साहित्यकार , गीतकार, मानस मंचों के संयोजक एवं संचालक डाॅ मुन्नालाल देवदास यह संयोग की बात है कि डाॅ देवदास के इस प्रोजेक्ट को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा के दिन सफलता मिली । जिसमें उनके लिखे गीत कौशल्या के राम को विश्व विख्यात टी सीरीज मुंबई ने दशहरा के दिन रिलीज किया। जिसे अमेरिकन सिंगर वंदना श्रीवास्तव और भारतीय फिल्म सिंगर पद्मश्री सुरेश वाडेकर ने गाया है डाॅ देवदास के इस प्रथम अंतर्राष्ट्रीय गीत की सफलता के बाद उनके प्रोजेक्ट की नई किताब है मानस महतारी कौशल्या यह नई किताब गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीराम चरित मानस पर केन्द्रित है जिसमें छत्तीसगढ़ की राजदुलारी कौशल्या महतारी के जन कल्याण हेतु समर्पित आदर्श नारी शक्ति का वर्णन किया गया है जिसे लोग कम समय में कौशल्या महतारी के बारे में आसानी से पढ़ और समझ सकते हैं आगे आपको जानकारी देना चाहेंगे कि डाॅ देवदास ने अपने प्रोजेक्ट कौशल्या महतारी की शुरुआत 2019 में विश्व प्रसिद्ध कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी रायपुर में ऐतिहासिक पितर मानस महोत्सव के रूप में किया जिसे अब प्रतिवर्ष माता कौशल्या मंदिर समिति चंदखुरी और विभिन्न मानस संघों के परस्पर सहयोग से मनाया जा रहा है। जिसमें मानस मंडलियों के संयोजक संचालक का दायित्व डाॅ देवदास निभाते हैं डाॅ देवदास विगत छै वर्षों से कौशल्या महतारी प्रोजेक्ट पर गीत साहित्य और विभिन्न प्रकार के नवाचार कर रहे हैं। जैसे – कौशल्या महतारी पर अखिल भारतीय निःशुल्क काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें विजेता प्रतिभागियों को 15 हजार रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए इसके निर्णायक थे राष्ट्रपति पुरस्कृत प्राचार्य सीताराम साहू श्याम और श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश देशमुख 2019 में जय कौशल्या महतारी छत्तीसगढी गीत सुनील सोनी व विनीता धीवर के स्वर में रिलीज हुआ 2020 में छत्तीसगढ़ की बेटी कौशल्या शोधपरक आलेखों का विशिष्ट संग्रह पुस्तक प्रकाशित हुआ दिसम्बर 2021 में कौशल्या माता मंदिर प्रांगण में प्रत्येक रविवार को मानस गान प्रारंभ हुआ। उसी प्रकार 2022 में डाॅ देवदास के हिन्दी गीत कौशल्या जन्मभूमि छत्तीसगढ़ को भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने गाया और 2023 में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने कौशल्या जन्म संबंधी गीत गाया जिसे टी सीरीज मुंबई ने रिलीज किया इसी के साथ डाॅ देवदास के शोध आलेख अयोध्या और छत्तीसगढ़ के अटूट रिश्ते का प्रकाशन हुआ 2024 में कौशल्या जन्मभूमि छत्तीसगढ़ पुस्तक का विमोचन मुख्य मंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन ने किया डाॅ देवदास के प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की राजदुलारी कौशल्या महतारी के तहत अब तक उनके छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति, महापुरूषों और स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित 15 गीत और 17 पुस्तकें प्रकाशित हो चुके हैं जिसमें 2022 – 23 में उनकी पुस्तक राष्ट्रीय आंदोलन और प्रभात भजन के 75 साल को द आईडियल इंडियन बुक आफ रिकार्ड, यूनिकार्न वर्ल्ड रिकार्ड और मैजिक बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड मिला है इस प्रकार डाॅ देवदास अपने जूनून और जज्बा को जीवंत बनाकर प्रोजेक्ट में आने वाले विभिन्न चुनौतियों का सम्मान करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं इस प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ के नवोदित कलाकारों कलमकारों और मानस मंडलियों को प्रस्तुतिकरण देने के अधिक अवसर मिल रहे हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review