*भ्रष्टाचार सहित सभी बुराईयों को पराजित करने के संकल्प करने का समय : सत्य पाल जैन*
October 12th, 2024 | Post by :- | 113 Views

चंडीगढ़(मनोज शर्मा)चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन ने कहा है कि आज दशहरे के दिन जहां बुराई पर अच्छाई की जीत मनाने का पर्व है वहीं देश की जनता के लिये यह भी संकल्प करने का दिन है कि वह भ्रष्टाचार,ग़रीबी,बेरोजगारी एवं मंहगाई जो बुराई के ही नये रूप है,को भी पराजित कर के दम लेगी।

जैन आज सांय श्री दशहरा कमेटी सैक्टर 43 एवं सैक्टर 48 में आयोजित विजय दशमी पर्व के अवसर पर उपस्थित जन समूह को मुख्य अतिथि के नाते सम्बोधित कर रहे थे। सैक्टर 43 में जैन ने रावण,मेघनाथ एवं कुभ कर्ण के पुतलों को अग्नि भी दी।
जैन ने कहा कि आज भारतीय संस्कृति,भारतीय धार्मिक परम्पराओं तथा भारतीय जीवन मूल्यों को सारे विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का भी समय आ गया है।
चंडीगढ़ के पूर्व महापौर देवेश मोदगिल ने कहा कि आज आवष्यकता है कि भारत की जनता उस की भूली हुई ताकत का अहसास करे तथा भारतीय परम्पराओं पर विष्वास करके हमारे देश को इतना मजबूत बना दे,जिससे देश में बचे हुये रावणों का भी सर्वनाश हो सके।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमति प्रेमलता, डॉ0 शीनू अग्रवाल,अशोक गोयल, बन्टी,श्रीमति अनामिका वालिया,जी. के. गिरधर,डॉ. राजेश मितल, हरविन्दर सिंह चीमा,एम. के. गर्ग और ज्ञान सिंह थिंड सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review