*इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने टीचर्स के लिए इंग्लिश वर्कशॉप का किया आयोजन*
September 25th, 2024 | Post by :- | 172 Views

चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन,दरिया,चंडीगढ़ के श्रीमती सिकंदरा देवी मल्टीमीडिया हॉल में चार्टर मेंबर उषा शर्मा,प्रेसिडेंट अनीता मिड्डा,वाइस प्रेसिडेंट सरबानी दत्ता,सदस्य मीरा महाजन और डॉ विनोद कुमार की उपस्थिति में टीचर्स के लिए इंग्लिश वर्कशॉप का आयोजन किया।

इस वर्कशाप का संचालन इंग्लिश एक्सपर्ट अश्विनी महाजन ने किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजी भाषा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए विद्यार्थियों को उदाहरणों के माध्यम से समझाया जाना अति आवश्यक है। इसके लिए ग्रामर के नियमों का अध्ययन एवं अध्यापन कुशलता पूर्वक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इंग्लिश कठिन भाषा नहीं बल्कि पढ़ लिख एवं समझकर आम बोलचाल की भाषा बनाया जा सकता है। उन्होंने टीचर्स को कई टिप्स दिए। उन्होंने टीचर्स के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल की प्रेसिडेंट अनीता मिड्डा ने कहा कि उनके क्लब द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से देश का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल,दरिया के उत्थान के लिए क्लब प्रयासरत हैं। समय-समय पर क्लब द्वारा आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाई जाएगी। अलग-अलग क्षेत्र के एक्सपर्ट्स के माध्यम से बच्चों के लिए लेक्चर आयोजित किए जाएंगे। वाइस प्रिंसिपल अंजू मोदगिल ने इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल का उद्देश्य गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना है। इस नेक कार्य में इनर व्हील क्लब सिटी ब्यूटीफुल का हाथ बढ़ाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review