अम्बाला:अशोक शर्मा
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ प्रदेश प्रचार मंत्री दिनेश कुमार कौशिक ने बताया
भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस के 70वे वर्ष में पदार्पण के शुभ अवसर पर प्रांत स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अनाज मंडी कुरुक्षेत्र में किया गया जिसकी अध्यक्षता माननीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार जी द्बारा की गई।
जिसमें मुख्य तौर से प्रदेश के महामंत्री हवा सिंह मेहला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार द्बारा कार्यक्रम आयोजन के संचालन के लिए विशेष तौर से अपनी सहभागिता दर्ज करवाई क्षेत्रीय संगठन मंत्री जी द्बारा भारत माता की जय के नारों के उद्घोष से कार्यक्रम का शुभारंभ करते अपने सम्बोधन में कर्मचारी वर्ग की पीड़ा बयां की जो अभी तक सेवाएं देने के बावजूद लाभों से वंचित हैं या उनकी मांग सरकारी दफ्तरों में लंबित है जिनके उपर आचार संहिता का असर नहीं है निकलवाने की मांग की साथ ही ऐसी तमाम मांगे जैसे एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारियों के सर्विस नियम लागू करना जो अब चार अक्टूबर के बाद प्राथमिकता से पुरा करने की भी मांग कार्यक्रम के दौरान मंच पर विराजमान प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष रखते हुए सभी को संबोधित किया। कार्यक्रम में मंचासीन प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा जी भी मौजूद रहे।
तदउपरांत माननीय यशश्वी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी द्बारा अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बुलाने के लिए धन्यवाद किया और भारतीय मजदूर संघ की 70वे वर्ष पदार्पण तक की गौरव गाथा को प्रदेश के कोने कोने से आए कर्मचारियों को अवगत करवाया भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति, देश के प्रति प्रत्येक कार्यकर्ता की समर्पण की भावना और श्रमिकों के हितो को सरकार के समक्ष सहजता से उठाना और उसको कुशलतापूर्वक पुरा करवाने तक का गुणगान मुख्यमंत्री जी द्बारा किया गया।
भारतीय मजदूर संघ ने सरकार को बताया काफी वर्षों से ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से प्रदेश के युवाओं का शौषण किया जाता रहा है,कई सरकारें आई और गई,लेकिन इनके दर्द को किसी भी सरकार ने नहीं देखा सभी पूर्व सरकारों ने अनदेखा किया लेकिन बीएमएस ने उस दर्द को महसूस किया और सरकार के समक्ष उठाया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार से कौशल रोजगार निगम का गठन करवाकर प्रदेश के लाखों युवाओं का रोजगार सुरक्षित करवाने तक के सफर को माननीय मुख्यमंत्री जी द्बारा बताया गया और 70वे वर्ष में प्रवेश के शुभ अवसर पर आए साथियों को ढेरों शुभकामनाएं भी दी माननीय ने बताया भारतीय मजदूर संघ विश्व का एकमात्र गैर राजनीतिक संगठन है जिसकी स्थापना श्रदेय श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी द्बारा 23 जुलाई 1955 को श्री चंद्रशेखर आजाद और श्री बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस पर भोपाल में की थी और आज श्रधेय श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के विचारों को लेकर बीएमएस 70वे वर्ष में प्रवेश कर चुका है माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बीएमएस प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े समस्त जिलों से आएं कर्मचारियों ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हों कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया।बीएमएस अमर रहे भारत, बीएमएस की क्या पहचान त्याग तपस्या और बलिदान भारत माता की जय नारों के गुंजायमान से त्योहार रूपी कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस मौके स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा,महामंत्री जितेन्द्र वत्स, कोषाध्यक्ष पंकज अत्रे, डाक्टर सुरेश, तरनदीप बक्शी,जगत बिसला, हरदीप सिंह, कुलदीप शर्मा, राकेश कुमार, अनिल कुमार, सचिव दौलत राम, सुनील हरि, हरिन्द्र सिंह, ठेका प्रधान पंकज कुमार,रजत,संदीप, साहिल, अंकुश,भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review