खबर का हुआ असर, सजाया गया शहीद स्मारक, ईओ व अध्यक्ष ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
August 15th, 2024 | Post by :- | 401 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), नगर पंचायत बृजमनगंज में स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियो के सम्मान में बना एक मात्र शहीद स्मारक स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर उपेक्षा का शिकार रहा।

स्थानीय नगर पंचायत के किसी जिम्मेदारों ने शहीद स्मारक का सम्मान करना उचित नहीं समझा। राष्ट्रीय पर्व पर एक फूल माला भी शहीद स्मारक पर नही अर्पित किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

बृजमनगंज क्षेत्र के 12 स्वतंत्रता सेनानी आजादी के विभिन्न आंदोलनों में भाग लेकर देश को आजादी दिलाने में अपनी भूमिका निभाई।

सुबह 10 बजे के तक शहीद स्मारक सुना रहा जिसके संबंध ने लोकहित एक्प्रेस न्यूज पोर्टल पर खबर प्रमुखता से चलने के बाद जिम्मेदारों को अपनी गलती का अहसास हुआ। कार्यलाय पर ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष व ईओ क्षेत्र में अन्य संस्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकल गए थे। खबर चलने के बाद जिम्मेदारों ने आनन फानन में शहीद स्मारक को फूल मालाओं से सजवाया और ईओ व अध्यक्ष ने दोपहर में पहुंच कर शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर फोटो सूट करवा कर खानापूर्ति किया।

जिनकी वजह से आज देश आजाद हुआ उन स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियो को नजर अंदाज कर ईओ व अध्यक्ष द्वारा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होकर बलिदानियों का अपमान किया गया।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review