गरियाबंद आज 13अगस्त 2024/ हर घर तिरंगा अभियान के तहत गरियाबंद जिले में देशभक्ति से प्रेरित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में गरियाबंद नगरीय क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस तिरंगा यात्रा में पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन उपाध्यक्ष पार्षद जनप्रतिनिधि के साथ पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया
रैली नगरपालिका से तिरंगा चौक से होकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए बस स्टैंड में समाप्त हुई।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
नपा अध्यक्ष मेमन ने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं। यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है श्री मेमन ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि हम सभी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें उन्होंने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया वही कार्यक्रम का आभार नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने किया नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों-कर्मचारियों आम नागरिकों स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा फहराने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने हर घर तिरंगा लगाने की अपील की
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review