
वजीरपुर , (महेन्द्र शर्मा) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक व पदाधिकारियों द्वारा रविवार को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विजयादशमी के दिवस का शस्त्र पूजन किया।इसके बाद गौण मंडी परिसर वजीरपुर से पथ संचलन प्रमुख मार्गों से होकर निकाला गया। संघ का पथ संचलन तहसीलदार महेंद्र मीणा और पुलिस प्रशासन के थानाधिकारी बृजेंद्र सिंह चौधरी मय जाब्ता के देखरेख में निकाला गया। पथ संचलन गौण मंडी से शुरू होकर हिंडौन गंगापुर मार्ग,मुनीमों का बाग , अस्पताल मार्ग ,मुख्य बाजार होता हुआ मंडी परिसर परिसर पहुंचा। अरविन्द जांगिड ने बताया कि सभी स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने विजयादशमी पर्व मनाते हुए शस्त्र पूजन किया। कार्यकर्ताओ को जिला बौद्धिक प्रमुख योगेश जी द्वारा बौद्धिक प्रवचन देकर भारतीय संस्कृति से अवगत कराया। यह कार्यक्रम जिला प्रचारक लक्ष्मण कुमार की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें खंड कार्यवाह विमल चौधरी, सह जिला कार्यवाह समय सिंह खंड कार्यवाह रविशंकर खंड सेवा प्रमुख सीताराम खंड बौद्धिक प्रमुख जुगल किशोर सुरेंद्र कुमार लोकेश मनोज राकेश खत्री देवेंद्र सतीश महादेव प्रसाद मन्नूलाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पथ संचलन को सफल बनाया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।