कैबिनेट मंत्री कंवरपाल बीजेपी हरियाणा की चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य बने, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
February 21st, 2024 | Post by :- | 166 Views

यमुनानगर,(तरुण शर्मा) लोकहित एक्सप्रेस, 21फरवरी-हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व व वरिष्ठ नेताओं से विचार कर हरियाणा चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है जिसमें उन्हें शामिल किया गया है।
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनाने के लिए वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी राष्ट्रीय वरिष्ठ भाजपा नेताओं का धन्यवाद करते है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव में सभी सीटों पर भारी बहुमत से विजय दर्ज करेगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोग विश्वास कर रहे हैं, हर राज्य में भाजपा की सरकार बन रही हैं, हरियाणा में भी मोदी सरकार और मनोहर सरकार की गारंटी ,भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से भाजपा सभी सीटों पर भारी बहुमत से विजय दर्ज करेगी।
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल को हरियाणा की चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट,जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी आदि भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर की व कहा कि कैबिनेट मंत्री कंवरपाल सादगी पसंद व मेहनती हैं उनके चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनने पर भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी, इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री कंवरपाल को भाजपा संगठन व भाजपा सरकार में लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलती रही है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review