*संदेशखाली की घटनाओं पर कांग्रेस की चुप्पी संदेहास्पद : शक्ति प्रकाश देवशाली*
February 16th, 2024 | Post by :- | 147 Views

चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)लडकी हूं लड़ सकती हूं ,के साथ विगत चुनावों में जनता के वोट हासिल करने का प्रयास करने वाली कांग्रेस की नेता और उनकी सम्पूर्ण पार्टी पश्चिम बंगाल के संदेशखाली घटनाक्रम पर चुप क्यों हैं ? यह प्रश्न भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी और तथाकथित ‘इंडी’ गठबंधन के नेताओं से पूछा है।

आज जारी एक वक्तव्य में देवशाली ने कहा की पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जिस प्रकार देश के बहिन-बेटियों के साथ दुराचार के आरोप लग रहे हैं, उनके परिवार के साथ अत्याचार करने के आरोप लग रहे हैं , इन सब आरोपों पर सम्पूर्ण विपक्ष के मुंह में दही जम गया है। जिस प्रकार के आरोप संदेशखाली की महिलाओं ने ममता बैनर्जी की पार्टी के नेताओं पर लगाए हैं कि बैठकों के नाम पर उनके साथ किस प्रकार का अशोभनीय व्यवहार किया जाता रहा है, वह भारत जैसे देश में असहनीय है और शर्मसार करने वाला है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

देवशाली ने कहा कि जिस देश में नारी की पूजा की जाती हो, नर से बढ़कर उसका सम्मान किया जाता हो, ऐसे देश में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की पार्टी के नेताओं द्वारा महिला मुख्यमंत्री के होते हुए महिलाओं का अपमान घोर निंदनीय है और भारतीय परम्पराओं के विपरीत है। इस सबके बावजूद स्वयं को महिलाओं की सबसे बड़ी हितैषी कहने वाली नेताओं की चुप्पी संदेहास्पद है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review