
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
देवभोग _कार सेवा के कई किस्से इतिहास के पन्ने में समय के साथ दब गए अब जब राम मंदिर अस्तित्व में आया तो एक एक किस्सा निकल कर सामने आ रहा है।गुमनाम किस्से में शामिल ऐसे ही दो कार सेवक देवभोग विकास खंड से भी है जिन्होंने 1992 में अपना योगदान दिया था। झाराबहाल निवासी धनुराम यादव 48 की उम्र में तो केंदूबन निवासी उजल राम यादव 45 के उम्र में 28 अगस्त 1992 को कार सेवा करने घर में बिना बताए निकल गए थे 1980 से संघ परिवार से जुड़े संघीय तक जब कार सेवा की अपील हुई तो देवभोग से 6 लोग निकले थे लेकिन रायपुर संघ कार्यालय पहुंचने के बाद आगे के लिए रास्ता पकड़ने वाले में इन दो सख्शियत का नाम शामिल है इनमे से धनुराम वापस नही आए पुत्र महेश यादव बताते है दो साल तक उनका इंतजार के बाद क्रिया-क्रम किया गया।केंदुबन के उजल राम लौट कर संघर्ष को कहानी परिजनों को सुनाया लौटने के बाद वे लगातार अपने वार्ड से 5 बार के निर्विरोध पंच रहे दो साल पहले इनकी मृत्यु हुई तो पत्नी सायबनी बाई को पंच बनाकर पंचायत सम्मान देता आ रहा है।
आज किया गया सम्मान_ आज गोहरापदर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,सहकार भारती प्रकोष्ठ के पैक्स छत्तीसगढ़ प्रमुख अमर सिंह कुंजाम झाखरपारा मंडल अध्यक्ष सीताराम यादव महामंत्री तानसिंह माँझ विनोद यादव
के अलावा अभाविप नगर मंत्री क्षितिजनारायण तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद यादव सहमंत्री भक्तचरन दौरा लिकेश नागेश अभिषेक यादव तेजश बीसी राजेश यादव गिरीश माँझी दोनो कार सेवक के घर पहुंच परिवार को सम्मानित किया।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review