श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव को लेकर तैयारी जोरो पर 22 को जगमग होगा गरियाबंद, दिनभर चलेगा भक्तिमय धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला
January 18th, 2024 | Post by :- | 156 Views

गरियाबंद_देश के धार्मिक नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे छत्तीसगढ़ सहित गरियाबंद जिले में भी लोगो मे काफी उत्साह है। भगवान श्रीराम के घर लौटने पर समुचे जिले में दीवाली जैसा माहौल देखने को मिलेगा। घर घर दीप से जगमग होगें, प्रत्येक घर-आगंन में रंगोली सजेगी। मंदिरो और देवालयो में पूरे दिन भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर भी तैयारी जोरो से जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने लोगो से इसमे सहभागी बनने का आव्हान किया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

जिले में भी इस दिन को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने की तैयारी जोरो से जारी है। भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिले के शहर से लेकर गांव गांव तक

धार्मिक स्थलो और मंदिरो में भी भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी है। इस दिन प्रत्येक मंदिर प्रांगण में अखंड रामायण, मानसगान जैसे अनेक आयोजन तय किए गए है। भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने अभी से चौक चौराहो को सजाने का काम भी शुरू हो गया है। विधायक रोहित साहू ने भी जनता से सफाई अभियान में जुटने की अपील की है।

बता दे कि जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलो और चौक चौराहो में बड़े बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जायेंगे। दोपहर 12 बजे से अयोध्या से श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिखाया जाएगा। कार्यक्रम को आम जनता की सहभागिता के भाजपा कार्यकर्ता भी जोरो शोरो से जुटे हुए है। वही शहर से लेकर गांव गांव तक अभी राममय माहौल नजर आने लगा है।

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिला और ब्लाक मुख्यालय में 22 जनवरी को भव्य एवं मानसगान सहित वृहद भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 15 जनवरी से धार्मिक स्थलों, शहर और गांवो के देवालयो व मंदिर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार सभी धार्मिक स्थलो में सजावट, रंग रोगन, लाइटिंग एवं साज-सज्जा का कार्य भी जारी है।

राजिम विधायक रोहित साहू ने भी जिले की आम जनता से सफाई अभियान में जुटने का आव्हान किया है। विधायक ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि 22 जनवरी भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। समुचे जिले में इसका उत्साह और उमंग दिखना चाहिए। उन्होने जिलेवासियो से सफाई अभियान और 22 जनवरी को होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमो में सहभागिता निभाने की अपील की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू एवम महामंत्री अनिल चंद्राकर ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। पूरे देश में उत्साह है। भाजपा के केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा कार्यकर्ता घर घर दीपक जलाने, रंगोली सजाने, भजन कीर्तन आयोजन, गांव शहर को सजाने की तैयारी मे जुट गए है। 22 जनवरी का दिन पूरा जिला राममय होगा।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review