गुरू महाराज के महान बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है-अनिल विज
December 17th, 2023 | Post by :- | 146 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हिंद की चादर धन धन श्री गुरू तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन में आज देर शाम श्रद्धापूर्वक माथा टेक उन्हें नमन कर आर्शीवाद लिया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

श्री विज ने कहा कि आज हमें गुरू महाराज के महान बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है और यहीं गुरू तेग बहादुर साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

निकलसन रोड पर भाजपा कार्यालय के समक्ष गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया एवं गुरू जी के त्याग व बलिदान को याद किया। उन्होंने पंज प्यारों को सिरोपे पहनाएं जिसके बाद पालकी साहिब पर माथा टेक गुरू की शहादत को नमन किया व आर्शीवाद लिया।

वहीं, नगर कीर्तन आयोजन कमेटी की ओर से गृह मंत्री अनिल विज को सिरोपा व कृपाण भेंट की गई। इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सुदर्शन सिंह सहगल, बीएस बिंद्रा के अलावा भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान, सुरेंद्र तिवारी, ललता प्रसाद, रवि सहगल, रवि चौधरी, दीपक भसीन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review