मुख्यमंत्री से मिले बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास, दी शुभकामनाएं
December 16th, 2023 | Post by :- | 195 Views

बीकानेर (रामलाल लावा)  बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में मुलाकात की। विधायक व्यास ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार के प्रतिनिधि को प्रदेश के मुखिया के रूप में पाकर प्रदेश भर में भारी उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। सरकार आम आदमी की आवाज बनकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के स्वप्न को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित ना रहे। इस दौरान विधायक व्यास ने मुख्यमंत्री को बीकानेर से जुड़ी प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया तथा इनके लिए सकारात्मक निर्णय लिए जाने का आग्रह किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review