भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर की मासिक बैठक संपन्न
November 20th, 2026 | Post by :- | 22 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर की मासिक बैठक सोमवार को मैनपुर विश्राम गृह में गरिमामय एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडल अंतर्गत सभी बूथों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना तथा पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को पूर्ण निष्ठा,समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करना है,इस विषय पर विस्तारपूर्वक एवं गंभीरता के साथ सार्थक चर्चा की गई।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मैनपुर मंडल के प्रभारी गुरुनारायण तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त,सक्रिय एवं सुव्यवस्थित बनाने की आवश्यकता है साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी एवं सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें शासन की योजनाओं के सार्थक प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी जाए,हमारे कार्यकर्ता इसी प्रकार सक्रियता से कार्य करते है जिसके परिणामस्वरूप हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सुशासन वाली सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकारी आमजनों तक पहुंचाने का कार्य हम सभी को निष्ठा के साथ करना है।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष,मैनपुर मंडल प्रभारी गुरुनारायण तिवारी,भाजपा जिला प्रशिक्षण प्रमुख योगेश शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव,मंडल महामंत्री घनश्याम मरकाम,रामदास वैष्णव,जिला महामंत्री भाजयुमो नंदकिशोर चौबे,जिला संयोजक तुलसी राठौर,जिला उपाध्यक्ष अ.ज.जा. मोर्चा डाकेश्वर नेगी,अजजा मोर्चा जिला महामंत्री तानसिंग मांझी किशोर यदु,यमराज ओंटी,देवन नेताम,रोहित नायक,दिनेश शर्मा,उपेंद्र साहू,मनोज निर्मलकर,सतन यादव,गोपी सोनवानी,हर्ष कुमार दास,हेमंत साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।