विश्व की शांति और सद्भाव के लिए विश्व को भगवद् गीता के मार्ग पर चलना होगा- स्वामी ज्ञानानंद
December 10th, 2023 | Post by :- | 151 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा।
महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि विश्व की शांति और सद्भाव के लिए विश्व को भगवद् गीता के मार्ग पर चलना होगा। भगवद् गीता में हर समस्या का हल हैं। 23 दिसम्बर को विश्व में प्रात: 11 बजे एक मिनट एक समय एक साथ पूरे विश्व में भगवद् गीता का पाठ होगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज रविवार को श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में गीता जीवन गीत हम एक बने-नेक बने एक मिनट एक साथ गीता पाठ के लिए सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं व अन्य को भगवद् गीता के प्रति जागरूक कर रहें थें।इस मौके पर स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौैला ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का स्वागत करते हुए उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी अनुभवानन्द महाराज भी उपस्थित रहें।
महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि 23 दिसम्बर को गीता जयन्ती पर्व पर 5160 वर्ष हो जाएगें, 5160 वर्ष पहले गीता का जो संदेश दिया गया था, आज भी वह उतना ही सार्थक हैं। भगवद् गीता का ज्ञान संसार मानने लगा हैं। पिछले नौ वर्षो में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में गीता का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं। विदेशों में भी अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयन्ती महोत्सव मनाया जा रहा हैं। उन्होनें कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्बदुल कलाम ने नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित अपने अन्तिम उद्बोधन खुले मन से यह कहा था कि विश्व को शांति और सद्भाव की आवश्यकता होगी तो विश्व को गीता के मार्ग पर चलना होगा। भगवद् गीता का प्रारंम्भ कुरूक्षेत्र से हुआ हैै और आज कुरूक्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में भी अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयन्ती महोत्सव मनाया जा रहा हैं। सभी जिलों में गीता जयन्ती महोत्सव के माध्यम से जन-जन तक गीता का संदेश पहुंचे यह कार्य निरन्तर किया जा रहा हैं।
महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि विश्व मानने लगा है कि लाईफ मैनेजमैन्ट में भगवद् गीता का अहम महत्व हैं। हर समस्या का समाधान भगवद् गीता में निहित हैं। उन्होंने कहा कि जीयो गीता के माध्यम से संकल्प लिया गया है कि 23 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे एक मिनट एक समय एक साथ सभी समाज सेवी संस्थाएं, समाज के प्रसिद्ध व्यक्ति, शिक्षा व चिकित्सा विभाग व विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के सदस्य व अन्य इस संकल्प के साथ जुड़े और भगवद् गीता का पाठ से जुड़े। उन्होंने यह भी कहा कि कुरूक्षेत्र जिले की पहचान पहले महाभारत के युद्ध के नाम से थी, परन्तु अब कुरूक्षेत्र जिले की पहचान द लैंड ऑफ भगवद् गीता के नाम से है। उन्होनें कहा कि जीयो गीता के प्रयास के तहत कल तक मोबाईल ऐप के माध्यम से एक करोड़ 18 लाख लोग जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री से लेकर सांसद तक, मुख्यमंत्री से लेकर पार्षद तक सभी को इस संकल्प से जुडऩे के लिए संदेश पत्र भी भेजे गए हैं। उन्होनें कहा कि दिल्ली में स्थित विश्वविद्यालय के लगभग 11 लाख विद्यार्थी, तिहाड़ जेल के सभी बंदी व कैदी तथा हरियाणा में भी जेल महानिदेशक ने सभी जेलों में इस दिन इस संकल्प से सभी बंदी व कैदियों के जुडऩे बारे कहा हैं। उन्होंने कहा कि भगवद् गीता हिन्दुओं का ही धार्मिक ग्रंथ नहीं है, भगवद् गीता मनुष्य मात्र ही नहीं है प्राणी मात्र के चिंतन का हित ही भगवद् गीता हैं। भगवद् गीता के माध्यम से सभी को एक सूत्र के रूप में पिरोकर जन-जन तक गीता का संदेश पहुंचाने का काम किया जा सकता हैं। अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से भगवद् गीता के प्रति लोगों की सोच भी बदली हैं।
इस मौके पर स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि भगवद् गीता जीवन की पूंजी हैं, इसमें हर समस्या का समाधान हैं, भगवद् गीता के माध्यम से जन-जन तक गीता का ज्ञान पहुंचे इसके लिए प्रदेश सरकार निरन्तर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि परम पुज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का अम्बाला से विशेष नाता हैं। उन्होनें महाराज जी को विश्वास दिलाया कि 23 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे एक मिनट एक साथ गीता पाठ का जो विश्वव्यापी संकल्प लिया हैं उसमें अम्बाला अग्रणीय भूमिका निभाएगा। उन्होनें यह भी कहा कि 29 नवम्बर को आरएसएस के राष्ट्रीय स्वयं संचालक मोहन भागवत ने इस संकल्प को पूरा करने के लिए आहवान किया हैं। वह स्वयं इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। मोहन भागवत जी ने अपने मुक्त कंठ से भगवद् गीता की महत्वता बारे सभी को जानकारी दी। उन्होने भी इस विश्वव्यापी संकल्प के साथ सभी को जुडऩे के लिए आहवान किया हैं। एक-एक स्वयं सेवक इस विश्वव्यापी संकल्प से जुड़ेगा।
इस मौके पर स्वामी अनुभवानन्द, विधायक असीम गोयल नन्यौला, रितेश गोयल, पूर्व प्रधान एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन लाल कुमार, पूर्व मेयर रमेश मल, सुन्दर ढींगरा, नीता खेड़ा, नरेश अग्रवाल, प्रभु दयाल गोयल, प्रदीप खेड़ा, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, सुधीर शर्मा, मनोहर लाल, हरीश चड्डा, दिनेश ग्रोवर, हैप्पी चावला, प्रमोद वालिया, डॉ0 विवेक कोहली, श्याम लाल, अर्पित अग्रवाल, पंडित तिलक राज शर्मा, संदीप सचदेवा, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान रविन्द्र चोपड़ा, राजू चावला, मोनू खरबन्दा, रमेश सचदेवा, मनमोहन कपूर, अशोक ग्रोवर, नरेश गांधी, जगदीश सचदेवा, तिलक राज आन्नद, ध्रूव त्रिखा के साथ-साथ नगर की सभी समाज सेवी संस्थाएं, समाज के प्रसिद्ध व्यक्ति व विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

साहा/अम्बाला:अशोक शर्मा।
भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश निरतंर उन्नति के पध की और अग्रसर हो रहा है। देश के प्रधानमत्री नरेद्र मोदी ने जो वायदे जनता से किए है वे भी पूरे हो रहे है। प्रधानमत्री नरेद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को पूरा करने के लिए हर भारतवासी को आगे आकार उनके इस संकल्प एवं सपने को साकार करना है। जिला अध्यक्ष आज विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा के तहत साहा खंड के गांव छपरा व रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा व जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा का फूलमालाओं से भव्य अभिनंदन किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को हमको मिलकर पूरा करना है। विकसित राष्ट्र के इस सपने को हमें मिलकर साकार करना है। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि इस भूमंडल पर तीन तरह के राष्ट्र हैं, जिनमें एक अविकसित राष्ट्र है, जिसमें किसी प्रकार का कोई काम नही हुआ है, दूसरा विकासशील देख जैसे हमारा भारत देश है, जो निरंतर विकास कर रहा है और तीसरा विकसित देश हैं, जिनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे 37 देश हैं। हमें उन 37 देशों की श्रेणी में शामिल होने के लिये संकल्प लेकर अपने राष्ट्र को भी विकसित राष्ट्र बनाना है। कोई भी कार्य लोगों के सहयोग के बिना पूरा नही होता, इसलिये हम सबको मिलकर अपने भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है।
जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा ने इस मौके पर यह भी कहा कि विकसित भारत संकल्प जन संवाद यात्रा को लेकर ग्रामीणों व अन्य में भारी उत्साह व जोश है। सभी जगहों पर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया जा रहा है। इस यात्रा के साथ जन संवाद कार्यक्रम को जोडक़र मुख्यमंत्री ने एक अनूठी पहल की है। स्टालों के माध्यम से सरकार की योजनाओ बारे आमजन को जानकारी दी जा रही है, वहीं कार्यक्रम में जो भी व्यक्ति पहुंच रहा है उसकी यदि परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, वृद्ध सम्मान भत्ता या अन्य जो भी उसकी कोई समस्या है उसका निवारण करने का काम भी किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा ने इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विधार्थियों व अन्य को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने स्टालों का अवलोकन भी किया और स्टालों के माध्यम से विभागों द्वारा जो जानकारी दी जा रही थी उस बारे भी जानते हुए उपस्थित जन को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष ने 11 लाभर्थियों को आयुष्मान कार्ड व सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाभर्थियों को पैंशन संबधी प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इसी प्रकार गांव रामपुर में आयुष्मान कार्ड योजना के तहत कुल 37 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष साहा सतीश राणा, संरपच छपरा सुषमा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाल नौहनी, सतीश पाल, अजैब सिंह, संजीव कुमार, अनिल राणा, धर्मेन्द्र पाल, अश्विनी राणा बिहटा, खान अल्लाहपुर, रामपाल छपरा, सरपंच ओमबीर सिंह, जेई ललित, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल राणा, उपाध्यक्ष पाल ब्रहा पाल, दविन्द्र सिंह नम्बरदार, श्याम सिंह राणा, हरिपाल सिंह राणा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review