चंडीगढ़ भाजपा ने काले धन के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन कांग्रेस का पुतला फूंका
December 9th, 2023 | Post by :- | 217 Views

चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिजनों का ठिकानों से आयकर  विभाग द्वारा 250 करोड़ रुपए से अधिक  काले धन की  बरामदगी  के बाद काले धन के खिलाफ स्थानीय सेक्टर 17 स्तिथ नीलम सिनेमा के पास रोष प्रदर्शन किया व कांग्रेस का पुतला फूंका।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित इस रोष  प्रदर्शन में जितेंद्र पाल मल्होत्रा, अरुण सूद,पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर अनूप गुप्ता,
महामंत्री रामवीर भट्टी, उपाध्यक्ष देवेंद्र बबला, राम लाल, हुक्म चंद, शक्ति देवशाली, सुनीता धवन ,विजय राणा, पार्षद जस्मनप्रित सिंह, मनोज सोनकर, उमेश घई, धरमिंदर सिंह, रविकांत शर्मा, महेशिंदर सिद्धू, पप्पू शुक्ला,कृष्ण कुमार, देवी सिंह, सुखविंदर परमार,मनीष शर्मा, राजीव खोसला, जतिंदर मल्होत्रा जिला अध्यक्ष मनु भसीन, रविंद्र पठानिया,पार्षद नरेश पंचाल,पार्षद राजिंदर शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन, महामंत्री सनी पूरी, सतपाल वर्मा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि आयकर विभाग द्वारा कांग्रेसी सांसद धीरज साहू से  बरामद 250 करोड रुपए से अधिक की राशि का सीधे तौर पर कांग्रेस से संबंध है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

मोदी सरकार की गारंटी- भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी: जतिंदर पाल मल्होत्रा

कांग्रेस हमेशा से ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती रही है जबकि मोदी सरकार की गारंटी भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ करवाई करने की है।  देश मे जब जब भ्रष्टाचार से संबंधित मामला आएगा तो मोदी सरकार द्वारा सहन नही करेगी। भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया है इसके विपरीत मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा प्रधान मोदी ने कहा था देश में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और देश से सभी भ्रष्ट लोगों की पकड़ कर काला धन देश को वापिस किया जा रहा है। कांग्रेस का भ्रष्टाचार पाताल से आसमान तक फैला हुआ है, कांग्रेस पार्टी को देश के विकास की चिंता नहीं है केवल एक परिवार के विकास की चिंता है। कांग्रेस के भ्रष्ट सांसद की काली कमाई को गिनते गिनते नोट गिनने वाली मशीनें थक गई।इस अवसर पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करता हुआ एक लघु नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review