अम्बाला: अशोक शर्मा। छात्र एवं राष्ट्रहित में अग्रणी विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हरियाणा के सत्र 2023-24 के लिए डॉ. सुशील मेहता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा अभाविप के प्रदेश कार्यालय (रोहतक) द्वारा की गई। अभाविप के प्रदेश कार्यालय से चुनाव अधिकारी हेमन्त कौशिक द्वारा जारी बयान के अनुसार, उपयुक्त दायित्व का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। वे 7 दिसंबर को दिल्ली के बुराड़ी मैदान में होने वाले अभाविप के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में यह कार्यभार संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अधिवेशन 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक होगा। जिसमें पूरे भारत से 9000 कार्यकर्ता रहेंगे। इस अधिवेशन में लघु भारत के दर्शन होंगे।
डॉ. सुशील मेहता मूल रूप से अम्बाला के रहने वाले हैं। इनकी शिक्षा वाणिज्य में पीएचडी तक रही है तथा वर्तमान में हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, नीलोखेड़ी में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। 2015 से अभाविप के संपर्क में हैं। एक शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में आपने अभी तक अम्बाला नगर अध्यक्ष, ज़िला प्रमुख व प्रांत उपाध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन किया है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review