अंबाला:अशोक शर्मा। राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा छतीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली सफलता पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रसंता व्यक्त कर लड्डू बांटे।
भाजपा को मिली यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए:- सुमन सैनी।
नारायणगढ़, 3 दिसम्बर
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन सैनी के नेतृत्व ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं ने नारायणगढ़ में भाजपा कार्यालय पर एकत्रित होकर लड्डू बांटे और राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा छतीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली सफलता पर प्रसंता व्यक्त की। इस अवसर पर सुमन सैनी ने भाजपा कार्यकत्र्ताओं के उत्साह और जोश को देखते हुए कहा कि वे यह जोश और उत्साह 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए बरकरार रखे। 2024 के चुनाव में भी इसी प्रकार से ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर केन्द्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देना हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा को मिली यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होनें कहा कि इन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया, लेकिन जागरूक मतदाताओं ने उनकी बातों में न आकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर कमल का फुल खिलाने का काम किया हैं।
उन्होंने कहा कि इन राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे भाजपा पर जनता का भरोसा दिखा रहें हैं। कार्यकत्र्ताओं की मेहनत और उनके कठिन परिश्रम का भी परिणाम है कि पार्टी ने भारी सफलता अर्जित कर इतिहास रच दिया हैं। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुशासन की राजनीति में यह सफलता जनता का विश्वास साबित करती हैं। उन्होनें कहा कि इन दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। यह यात्रा प्रत्येक गांव और शहर के वार्डो में जाएगी, इसलिए यह जरूरी है कि कार्यकत्र्ता इस यात्रा का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए काम करें और उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दें, जिससे की लोग उनका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर मंडल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, अश्वनी अग्रवाल, सोहन लाल, राजू मक्कड, मंगूराम कंजाला, ब्लॉक समिति सदस्य डॉ0 दीपचन्द सैनी, पूर्व चेयरमेन अमित वालिया, कर्मवीर भूखड़ी, संजीव कौशिक, ऋषि पाल लौंटो, कृष्णधारी, मंजू कौशिक, रविन्द्र बीबीपुर, पार्षद जश्र ढिंगरा सहित काफी संख्या में कार्यकत्र्ता मौजूद रहें
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review